Tiger Shroff की एक्शन से भरपूर ये फिल्में नहीं होने देंगी बोर, यहां देखें पूरी लिस्ट

सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ (tiger Shroff) का डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ (Tiger Shroff Meme Choti Bacchi Ho Kya) टॉप ट्रेंडिंग मीन बना हुआ है। इस मीम पर कई बार खुद टाइगर भी काफी हंस चुके हैं। ‘हीरोपंती’ वन का डायलॉग छोटी बच्ची हो क्या के अलावा टाइगर अपने डांस और फिट बॉडी को लेकर भी सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म Heropanti 2 (Action Movie) ने पिछले महीने ही सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि यह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अगर आप टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Movie) के फैन हैं तो OTT पर मौजूद उनकी फिल्मों को घर बैठे आराम से देख सकते हैं। आइए आगे एक नजर डालते हैं टाइगर श्रॉफ की कुछ शानदार फिल्मों पर।
Baaghi 3
आपको याद दिला दें कि बागी 3 लॉकडाउन के महीने मार्च, 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने उस वक्त भी ओपनिंग डे पर 17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। अगर आप एक एक्शन से भरपूर फिल्म देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को Disney Plus Hotstar पर देख सकते हैं। इस फिल्म में टाइगर के अलावा रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म सिर्फ उन लोगों के लिए हैं जो टाइगर श्रॉफ के बड़े फैन हैं।
War
यशराज बैनर के तले बनी फिल्म वॉर में ऋतिक और टाइगर की जोड़ी दिखाई दी थी, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। फिल्म में ऋतिक और टाइगर की भिड़त भी होती है, जिसे लेकर संस्पेंस फिल्म के आखिरी तक बना रहता है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
A Flying Jatt
‘ए फ्लाइंग जट्ट’ को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में टाइगर एक सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं। बच्चों को यह फिल्म खास पसंद आ सकती है क्योंकि इसमें एक देशी सुपरहीरो और शानदार एक्शन है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा जैकलीन भी हैं। फिल्म को फ्री में जी5 पर देखा जा सकता है।
Student Of The Year 2
इस फिल्म को 2019 में रिलीज किया गया था लेकिन, इसे आप अभी भी OTT प्लेटफॉर्म Voot और Amazon Prime पर देख सकते हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का डांस, जिमनास्टिक, एक्शन, बॉडी सब बढ़िया है। इस फिल्म में टाइगर के अलावा अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और गुल पनाग जैसी एक्ट्रेस हैं।
Munna Michael
इस फिल्म को जियोसिनेमा, जी5, यूट्यूब और गूगल प्ले मूवी एंड टीवी पर देखा जा सकता है। फिल्म में टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। फिल्म के लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने शानदार डांस मूव्स और उनकी बॉडी लाजवाब है। ये फिल्म उन दर्शकों के लिए है जो वाकई कुछ हटकर देखना चाहते हैं। ये रेगुलर कमर्शियल मसाला फिल्म नहीं है।