Tata Nexon EV से पूरी कर पाएंगे लॉन्ग ट्रिप, 20 अप्रैल को लॉन्च हो रही नए वर्जन में मिलेगी 400KM तक की सुपर रेंज

Tata Motors पिछले काफी समय से Tata Nexon EV 2022 को टेस्ट कर रहा है। टाटा का यह अपकमिंग मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है।

Join Us icon

Tata Motors को लेकर खबर है कि वह ज्यादा रेंज वाली Nexon EV 2022 को जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। खबरों की माने तो Tata Nexon EV 2022 को भारत में 20 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। Tata Nexon EV 2022 को लेकर बताया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल 400KM तक की रेंज ऑफर करता है। टाटा की नई गाड़ी में पहले बड़ा 40kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। Tata Motors की Nexon EV के साथ इस लॉन्ग रेंज मॉडल को भी बेचेगा।

Tata Motors पिछले काफी समय से Tata Nexon EV 2022 को टेस्ट कर रहा है। टाटा का यह अपकमिंग मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है। Tata Motors ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Curvv के कॉन्सेप्ट वर्जन से पर्दा उठाया है। माना जा रहा है कि टाटा कर्व को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Nexon EV Coupe design and features electric car price in india launch soon

Tata Nexon EV 2022 रेंज और कीमत

Tata Nexon EV 2022 की कीमत की बात करें तो यह मौजूदा संस्करण से 3 से 4 लाख रुपये महंगा हो सकता है। टाटा की अपकमिंग नेक्सॉन मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि यह 400km तक का रेंज ऑफर करेगी। कंपनी की मौजूदा Nexon को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 312km का रेंज ऑफर करती है। हालांकि माना जा रहा है कि भारतीय रोड कंडीशन में टाटा की अपकमिंग नेक्सॉन 300 से 320 km का रेंज ऑफर कर सकती है। वहीं मौजूदा Nexon EV सिंगल चार्ज में 200-220km की रेंज ऑफ़र करती है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

टाटा की अपकमिंग Nexon EV 2022 में पहले से बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा। नई गाड़ी में 40kWh का बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद है। नई ईवी में कंपनी कुछ बदलाव भी कर सकती है। ऐसे में यूजर्स को पहले की तुलना में कम बूट स्पेस मिल सकता है। मौजूदा Nexon EV में टाटा ने 30.2kWh का बैटरी पैक दिया है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here