सबसे कम कीमत के 5 बेहतरीन डुअल कैमरे वाले फोन

Join Us icon

आप किसी भी बजट का फोन खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले फोन के कैमरे की जानकारी लेते हैं और ज्यादा मेगापिक्सल देखकर फोन की खरीदारी करते हैं। पंरतु मैं कहुंगा कि अब से आप ज्यादा मेगापिक्सल के बजाय डुअल कैमरा सेटिंग देखें तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि डुअल कैमरे वाले फोन न सिर्फ आपको बेहतर डिटेल्स देंगे बल्कि पिक्चर का डेप्थ आॅफ फिल्ड बेहतर होगा। इसे साथ ही आप उसे सही तरीके से फोन में एडिट भी कर सकेंगे। डुअल कैमरे वाले फोन आज आम बजट में उपलब्ध हो चुके हैं। आगे हमने ऐसे ही 5 सबसे सस्ते डुअल कैमरे वाले फोन की जानकारी दी है।

ओकु पाई
okwu-pi
ओकु पीआई फिलहाल भारतीय बाजार में सबसे कम कीमत का डुअल कैमरे वाला फोन है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट से ही खरीदा जा सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। एक कैमरा 8—मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ ही फोन में 2—मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.2गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

5 फोन जिनके दाम हुए बेहद कम

चीकू क्यू टेरा 808
qiku-q-terra-808
डुअल कैमरे के साथ आप चीकू का क्यू टेरा भी देख सकते हैं। इस फोन में 13 मेगापिकसल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। फोन में 6.0 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम के बेहद ही ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 808 पर कार्य ​करता है और इसमें 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आप 4जी का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए 3,700 एमएएच की बड़ी बैटरी है। चीकू क्यू टेरा 808 की कीमत 13,999 रुपये है।

लेनोवो फैब 2 प्लस
lenovo-phab-2-pro-camera
यह फोन भी शानदार कहा जा सकता है। भारतीय बाजार में लेनोवो फैब 2 प्लस 14,999 रुपये में उपलब्ध है और इसे आॅनलाइन स्टोर अमेज़न ​इंडिया से भी खरीदा जा सकता है। फोन में 6.4-इंच फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। मीडियाटेक एमटी8783 चिपसेट आधारित फैब 2 प्लस में 1.3गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित फैब 2 प्लस में 13—मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा को डुअल एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,050 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी एलटीई का उपयोग कर सकते है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

देखें 10 सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन

कूलपैड कूल1 डुअल
coolpad-cool1-dual-camera
डुअल कैमरे वाला यह फोन भी शानदार कहा जा सकता है। हाल में कूलपैड ने कूल1 डुअल को भारतीय बाजार में पेश किया है। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। फोन में 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका एक कैमरा आरजीबी है जबकि दूसरा लेंस मोनोक्रोम से फोटो लेता है। इससे आप न सिर्फ बेहतर तरीके से फोटो को ए​डीट कर सकेंगे बल्कि फोटोग्राफी में डिटेल्स भी काफी बेहतर होंगे। इसका सेकेंडरी कैमरा 8—मेगापिक्सल का होगा। कूल 1 डुअल में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही 1.8गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ उपलब्ध है और दोनों में आपको 32जीबी का स्टोरेज मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई सपोर्ट है।

आॅनर 6एक्स
honor-6x-dual-camera
आॅनर 6एक्स में भी डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में एक कैमरा 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ आपको कई शानदार फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 8—मेगापिक्सल का है। फोन के स्पेसिफिकेशन बात करें तो आॅनर 6एक्स में 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। यह फोन किरीन 655 चिपसेट कार्य करता है और इसमें 2.1गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी एवं 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी विकल्प में उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहल कंपनी ने कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन जल्द ही यह सेल के लिए उपलब्ध होगा।