89 प्रतिशत बायर्स चाहतें हैं स्मार्टफोन में धांकड़ कैमरा, देखें रिपोर्ट

Join Us icon

स्मार्टफोन खरीदते समय हमेशा एक बायर अपने बजट का ध्यान रखता है। वहीं, आजकल कंपनियां भी सस्ते और महंगे सभी तरह के मोबाइल बना रही हैं, जिससे मोबाइल फोन यूजर बिना किसी परेशानी के आसानी से स्मार्टफोन खरीद सकें। वहीं, अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि 89 प्रतिशत स्मार्टफोन्स खरीदने वालों के लिए पहली प्राथमिकता अच्छा कैमरा होती है। इसके बाद 87 प्रतिशत बायर्स बैटरी लाइफ, 79 प्रतिशत बायर्स रैम और 72 प्रतिशत लोग इंटरनल मेमोरी को महत्व देते हैं। साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की एक रिपोर्ट ने यह जानकारी सामने आई है।

सीएमआर के मोबाइल इंडस्ट्री कंज्यूमर इनसाइट (एमआईसीआई) सर्वे में कहा गया है “नया स्मार्टफोन खरीदने के मामले में बायर्स ब्रैंड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं”। रिपोर्ट में सामने आया है कि आज के समय में कोई भी मोबाइल यूजर किसी एक ब्रैंड के साथ नहीं रहना चाहते। सर्वे में सामने आया है कि ओवरऑल प्रॉडक्ट क्वालिटी (92 प्रतिशत), प्रॉडक्ट परफॉर्मेंस (90 प्रतिशत), प्रॉडक्ट ऐस्थेटिक्स (82 प्रतिशत) और भरोसेमंद आफ्टर-सेल सर्विस और फास्ट टर्नअराउंड टाइम (76 प्रतिशत) शामिल हैं।

सीएमआर के हेड-यूजर रिसर्च प्रैक्टिस सत्या मोहंते ने कहा, ‘सीएमआर एसआईसीआई सर्वे के परिणाम से पता चलता है कि कस्टमर्स स्मार्टफोन्स में इन्वेस्ट करने को लेकर कितने जागरूक हैं।’ उदाहरण के तौर पर देखें तो सैमसंग की आफ्टर सेल सर्विस बाकियों के मुकाबले यूजर्स को ज्यादा अच्छी लगती है। साथ ही 89 प्रतिशत बायर्स को ओपो, शाओमी और फिर रियलमी पर इस मामले में भरोसा है। इसे भी पढ़ें: हमारा 5जी फोन रेडी है, हम कभी भी लॉन्च कर सकते हैं: आदित्य बब्बर

बता दें कि इस साल की शुरुआत में आईडीसी की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार साल 2018 में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में 142.3 मिलियन मोबाइल यूनिट की शिपमेंट दर्ज की गई थी। यह शिपमेंट साल 2017 की तुलना में 14.5 प्रतिशत अधिक थी। वर्ष 2018 के दौरान सबसे ज्यादा स्मार्टफोंस की सेल साल की ​तीसरी तिमाही में हुई थी। जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में भारतीयों द्वारा सबसे अधिक स्मार्टफोन खरीदे गए थे। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस दौरान इतने ज्यादा स्मार्टफोन बिके थे कि अतिंम क्वॉटर में भरपूर बिक्री होने के बावजूद तीसरी तिमाही की अपेक्षा शिपमेंट 15.1 प्रतिशत कम ही दर्ज हुई थी। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के टक्कर में वीवो ला रहा है ट्रिपल कैमरे वाले वीवो वाई5 और वाई3 मॉडल

यह कंपनी रहीं टॉप पर
पिछले साल भारत के स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा शाओमी के स्मार्टफोंस को पसंद किया गया था। साल 2018 के दौरान सबसे आगे निकलते हुएए इंडियन स्मार्टफोन का 28.9 प्रतिशत हिस्सा शाओमी ब्रांड के नाम रहा। इस सूची में सैमसंग दूसरे नंबर पर आई, जिसे 22.4 प्रतिशत मार्केट शेयर प्राप्त हुए। इसी तरह 10 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ वीवो तीसरे तथा 7.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ओपो चौथे नंबर पर रही। साल 2018 में शाओमी के 41.1 मिलियन के ज्यादा स्मार्टफोन बिके थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here