7 शानदार फोल्डेबल फोन जो 2020 में होंगे लॉन्च

Join Us icon

वर्ष 2019 मोबाइल जगत के लिए बड़ा ही खास रहा। इस दौरान मोबाइल के स्क्रीन और बड़े हो गए। जिसमें पॉपअप कैमरे से लेकर पंच होल डिसपले तक ने बड़ा रोल निभाया। वहीं 12जीबी रैम वाले फोन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। इसके अलावा 64 एमपी और  108 एमपी कैमरे वाले फोन ने भी लोगों को काफी मासाला दिया। नया साल दस्तक देने को है और इस साल से भी काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। आशा है कि वर्ष 2020 में एक से बढ़कर एक फोन आएंगे लेकिन जो सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा वह है फोल्ड डिजाइन। इस बार सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड के साथ फोल्डेबल डिसप्ले फोन की शुरुआत की थी लेकिन नए साल में सैमसंग के अलावा कई दूसरी कंपनियां भी हैं तो अपने फोल्डेबल फोन को लेकर तैयार है। आगे हमनें ऐसे ही 5 शानदार फोन का जिक्र किया है।

1. मोटोरोला मोटो रेजर
motorola-moto-razr
सैमसंग के बाद मोटोरोला ने भी अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। हालांकि Moto Razr Foldable अभी भारत में नहीं आया है लेकिन उम्मीद है कि नए साल के शुरुआत में ही दस्तक दे दे। मोटो के इस फोन को बंद करने पर 2.7-इंच की gOLED स्क्रीन दी गई है जो वहीं फोल्ड ओपेन करने पर 6.2-इंच फोल्डेबल OLED डिसप्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए 2150 एमएएच की बैटरी है। फोन में आपको 16-मेगापिक्सल प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा मिलेगा।

2. सैगसंग गैलेक्सी फोल्ड 2
samsung-galaxy-fold-2
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के बाद कंपनी ने Samsung Galaxy Fold 2 की भी तैयारी कर ली है। आशा है कि कंपनी फरवरी में गैलेक्सी एस11 के लॉन्च के साथ ही इससे भी पर्दा उठा दे। माना जा रहा गैलेक्सी फोल्ड  2 में बड़ी स्क्रीन का उपयोग किया जा सकता है। कंपनी इसे 8.1 इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है और हो सकता है कि आपको इस फोन में भी एसपेन फीचर देखने को मिले।

3. शाओमी फोल्डेबल फोन
xiaomi-foldable-phone
इस साल के शुरुआत में जब सैमसंग ने अपने फोल्डेबल फोन को प्रदर्शन किया तो कई दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्रोटोटाइप फोल्डेबल फोन की जानकारी पेश की जिनमें शाओमी भी एक था। कंपनी ने डुअल फोल्डेबल स्क्रीन वाले डिवाइस का प्रदर्शन किया था। हालांकि उस वक्त स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी नहीं थी लेकिन इसके बाद xiaomi mi fold phone के कई पेटेंस आए। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि कंपनी 2020 में अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही यह भी उम्मीद कर सकते हैं कि यह 5जी कनेक्टिविटी से लैस होगा।

4. ओपो फोल्डेबल फोन
oppo-foldable-phone
पिछले साल से ही ओपो के फोल्डेबल फोन का जिक्र आ रहा है। कंपनी ने कई पेटेंट्स भी कराए हैं लेकिन अब बत फोल्डेबल डिसप्ले वाला फोन लॉन्च नहीं किया गया। आशा है कि ओपो 2020 में अपने फोल्डेल फोन को लॉन्च कर सकता है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपको पॉपअप कैमरा देखने को मिल सकता है। क्योंकि ओपो के लगभग सभी पेटेंट्स में ऐसा देखने को मिला है। पेटेंट में जो सबसे बड़ा खुलासा किया क्या है यह कि सेल्फी के लिए दिए गए पॉप-अप कैमरा सेटअप में 2 सेंसर होंगे।

5. वीवो आईक्यू फोल्डेबल फोन
top-7-foldable-phone-to-launch-in-2020
वैसे इनोवेशन देखें को वीवो पिछले दो सालों में सबसे आगे रहा है। पॉपअप कैमरा, इ​नडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और बिना बटन वाले फोन को कंपनी ने लॉन्च किया था। वहीं फोल्डेबल फोन के मामले में कंपनी थोड़ी पिछड़ गई है। हालांकि आशा है कि 2020 में वीवो अपने फोल्डेबल फोन को पेश कर सकती है। 2019 के शुरुआत में ही एक लीक आया था जिसमें जानकारी दी गई थी कि वीवो सबसे पहले अपने आईक्यू ब्रांड के तहत फोल्डेबल फोन को पेश कर सकती है। हालांकि वीवो का फोल्डेबल फोन vivo iqoo foldable phone औरों से थोड़ा अलग था। जहां अब तक लॉन्च फोन अंदर की ओर बंद होता है। वहीं वीवो फोल्डेबल फोन के लीक में बताया गया था कि यह बाहर की ओर मुड़ेगा और मुड़ने के बाद आ फ्रंट और बैक दोनों जगह स्क्रीन का उपयोग कर पाएंगे।

6. एप्पल फोल्डेबल फोन
apple-foldable-iphone-design-patents-can-fold-both-side-in-hindi
एप्पल के फोल्डेबल फोन की चर्चा वैसे तो कुछ साल पहले ही जारी है लेकिन अब तक कंपनी ने इसे लॉन्च नहीं किया है। वहीं अब इस साल आशा कर सकते हैं कि कंपनी apple iphone folding phone पेश करे। हालांकि अब तक कंपनी द्वारा अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है लेकिन अक्सर देखा गया है कि दो या तीन साल पर कंपनी अपने फोन डिजाइन को बदल देती है और अब वह समय आ गया है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस बार एप्पल कुछ नया कर सकता है।

7. गूगल पिक्सल फोल्ड
top-7-foldable-phone-to-launch-in-2020
गूगल अपने पिक्सल फोन सीरीज में 4 संस्करण अब तक पेश कर चुका है। हालांकि पिक्सल 4 भारत नहीं आया लेकिन इसमें कुछ नयापन भी नहीं था। परंतु अब नए साल में अब आशा कर सकते हैं की कंपनी अपना फोन भारत में पेश करेगी। वहीं अब तक जो खबर मिली है उसके अनुसार कंपनी अपना फोल्डेबल फोन google pixel foldable phone लॉन्च करने के लिए तैयार है। पिक्सल सीरीज में लॉन्च होने वाले इस फोन की कुछ लीक सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here