Samsung Galaxy Z Flip7 और Flip7 FE में क्या है अंतर? जानें क्यों इनके प्राइस में है 20,000 रुपये का फर्क

Join Us icon

सैमसंग ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नए फोल्डेबल फोन मार्केट में उतार दिए हैं। कंपनी की ओर से Samsung ​Galaxy Z Flip7 लॉन्च कर दिया गया है और इसी के साथ फ्लिप सेगमेंट में पहली बार ‘एफई’ मॉडल भी जोड़ा गया है। इस बार Samsung​ Galaxy Z Flip7 FE भी आया है। इन दोनों स्मार्टफोंस में क्या अंतर और क्या समानता है? यही जानने के लिए हमने इन दोनों फ्लिप फोन का छोटा सा कंपैरिजन किया है, जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Samsung Galaxy Z Flip7 प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage – 1,09,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 1,21,999 रुपये

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 स्मार्टफोन 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। इस दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,09,999 रुपये और 1,21,999 रुपये है। भारतीय बाजार में इस सैमसंग फ्लिप फोन को Blue Shadow, Jet-Black और Coral-red सहित ऑनलाइन एक्सक्लूसिव Mint कलर में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 89,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 95,999 रुपये

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एफई स्मार्टफोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लाया गया है। इस मोबाइल को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसमें 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+512जीबी वेरिएंट को 95,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोल्डेबल फोन Black और White कलर में खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि दोनों मुड़ने वाले सैमसंग फोन की सेल भारत में 25 जुलाई से शुरू होगी।

डिजाइन का कंपैरिजन

Galaxy Z Flip7 और Flip7 FE का फोल्डिंग फॉर्मेट भले ही एक जैसा हो लेकिन डिजाइन के स्तर पर दोनों का डिफरेंस इन्हें एक दूसरे से काफी अलग बनाता है। नए गैलेक्सी फ्लिप7 में कंपनी ने मजबूत और टिकाऊ Armor FlexHinge दिया है जो इसे फ्लिप6 से पतला, स्लीक और प्रीमियम लुक देता है। वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी फ्लिप7 एफई में पिछली जेनरेशन जैसा हिंग सिस्टम है। यह पहली झलक में Flip 6 जैसा दिखता है।

सेकेंडरी डिस्प्ले यानी कवर स्क्रीन के मामले में भी Galaxy Z Flip7 स्मार्टफोन Flip7 FE मॉडल से अलग और एडवांस है। इस बार फोन की स्क्रीन को पूरे पैनल पर फिट किया गया है। यह कैमरा लेंस को भी और फ्लैश को भी कवर करती है। फोन यूआई कुछ ऐसी है कि वह ऐप व टॉस्क को इस कैमरा सेटअप में पूरी तरह से मर्ज कर देती है। यानी इस बार कवर स्क्रीन वाकई में पूरा एरिया कवर करती है।

Galaxy Z Flip7 FE में कवर डिस्प्ले फ्लिप6 जैसी ही है। यह कैमरा मॉड्यूल के पास जाकर खत्म हो जाती है। ये दोनों सैमसंग के मुड़ने वाले मोबाइल गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किए गए हैं। इनमें ग्लास बैक और मेटल फ्रेम के साथ IP48 रेटिंग मिलती है। अगर कहा जाए कि फोन का डिजाइन और सेकेंडरी स्क्रीन ही है जो इन दोनों फ्लिप फोन के रेट में 15 हजार से भी ज्यादा का अंतर पैदा करती है, तो शायद गलत नहीं होगा।

Samsung Galaxy Z Flip7 फोटो

Samsung Galaxy Z Flip7 FE फोटो

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सGalaxy Z Flip7Galaxy Z Flip7 FE
मेन डिस्प्ले6.9″ FHD+ 120Hz Dynamic AMOLED 2X6.7″ FHD+ 120Hz Dynamic AMOLED 2X
कवर स्क्रीन4.1″ 120Hz Super AMOLED3.4″ 120Hz Super AMOLED
प्रोसेसरSamsung Exynos 2500Samsung Exynos 2500
रैम + स्टोरेज12GB RAM + 512GB Storage8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP Wide-angle + 12MP Ultra-Wide50MP Wide-angle + 12MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा10MP Selfie Camera10MP Selfie Camera
बैटरी4,300mAh Battery4,000mAh Battery
चार्जिंग25W Wired Charging25W Wired Charging

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है। इस मोबाइल में 2520 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुलएचडी+ मेन डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए डायनामिक एमोलेड 2एक्स पैनल पर इस्तेमाल किया है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन को मोड़ने के बाद 4.1-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन सामने आती है। इसके लिए भी कंपनी से सुपर एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल किया है। यह 1048 x 948 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 एफई स्मार्टफोन 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की मेन स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह FHD+ डिस्प्ले डायनामिक एमोलेड 2एक्स पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वहीं इस मुड़ने वाले मोबाइल में 720 x 748 पिक्सल रेजोल्यूशन पर बनी 3.4-इंच की सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले मिलती है। बताते चलें कि ज़ेड फ्लिप7 और ज़ेड फ्लिप7 एफई दोनों स्मार्टफोंस में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सैमसंग ने Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया है।

परफॉर्मेंंस

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 और फ्लिप7 एफई दोनों स्मार्टफोंस की प्रोसेसिंग पावर एक समान है। इस मोबाइल फोंस को सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है जो One UI 8 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इन फोल्डेबल स्मार्टफोंस में सैमसंग का एक्सिनोस 2500 डेका–कोर प्रोसेसर दिया गया है।

सीपीयू क्षमता की बात करें तो यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जिसमें 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाला डुअल Cortex-A520 कोर, 2.74GHz स्पीड वाला डुअल Cortex-A725 कोर, 2.36GHz स्पीड वाला Cortex-A725 पेंटा–कोर और 3.3GHz तक की सुपर फास्ट क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Cortex-X925 प्राइम कोर मौजूद है।

मेमोरी

Samsung Galaxy Z Flip7 5G फोन इंडिया में 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया गया है जिनमें 256जीबी मेमोरी और 512जीबी मेमोरी मिलती है।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G फोन 8जीबी रैम से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इस मोबाइल फोन भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसमें 128जीबी मेमोरी और 256जीबी मेमोरी शामिल होगी।

कैमरा

प्रोसेसर की तरह इन दोनों स्मार्टफोंस की फोटोग्राफी क्षमता भी एक जैसी ही है। Galaxy Z Flip7 और Z Flip7 FE दोनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर यानी कवर स्क्रीन वाले एरिया में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो OIS और Dual Pixel AF की क्षमता से लैस है। इसके साथ 123˚ FOV और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है।

दोनों ही 2x Optical Zoom और 10x Digital Zoom सपोर्ट करते हैं। इस सैमसंग फ्लिप फोन का रियर कैमरा सेटअप सेकेंडरी डिस्प्ले पर है। इस प्लेसमेंट के चलते बैक कैमरा मॉड्यूल से भी सेल्फी खींची जा सकती है वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं फोन के मेन स्क्रीन पर मौजूद पंच-होल में 10 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है और 85डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता से लैस है।

बैटरी

स्क्रीन साईज की ही तरह सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 और फ्लिप7 एफई की बैटरी में भी कुछ बदलाव किया गया है। Flip7 को जहां 4,300एमएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है वहीं Flip7 FE स्मार्टफोन को 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है।

बैटरी दोनों की अलग है लेकिन चार्जिंग क्षमता एक समान है। गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 और फ्लिप5 एफई की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में ही फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। वहीं इन दोनों स्मार्टफोंस को वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है और इसके लिए मोबाइल्स में Wireless PowerShare तकनीक भी मिलती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here