कोरोना लॉकडाउन अब नहीं रहेगा बोर, ये टॉप ऑनलाईन डेटिंग ऐप्स भर देगी अकेलेपन में रोमांच

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/03/girl-with-phone-indian-1.jpg

कोरोना वायरस के प्रकोप ने पूरी दुनिया को घरों में कैद कर दिया है। भारत में भी 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो 14 अप्रैल तक रहेगा। हालांकि उसके बाद स्थिति नॉर्मल हो जाएगी या फिर लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा, इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं हैं। Corona Lockdown के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। टीवी, मोबाइल व गेम्स के साथ खाना और सोना शायद इन्हीं चीजों के सहारे दिन काट रहा है। लेकिन यंग जेनरेशन का घर में रहना थोड़ा भारी लग रहा है। युवा लड़के व लड़कियां इन दिनों अधिक से अधिक वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिता रहे हैं। ऐसे ही जवां दिलों के लिए आज हमनें डेटिंग ऐप्स की एक लिस्ट बनाई है जिनके जरिये न सिर्फ युवा पीढ़ी अपना टाईमपास बेहद ही शानदार तरीके से कर पाएगी बल्कि साथ ही क्या पता कोरोना वायरस का यह लॉकडाउन उन्हें नई गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड ही दिला जाए।

Facebook Tuned

यह नाम आपके लिए नया होगा। फेसबुक ने भी मौके को भांपते हुए अपने युवा यूजर्स के लिए बेहतरीन शुरूआत की है। कंपनी की ओर से नई चैटिंग ऐप लॉन्च की गई है जिसका नाम है Tuned. यह ऐप खासतौर पर कपल्स के लिए तैयार की गई है जो एक प्राइवेट स्पेस है। यहां आप अपने पार्टनर से दूर होते हुए भी जुड़े रह सकते हैं। सभी तरह की पर्सनल बातों के अलावा  स्पेशल मूमेंट, फोटो, लव नोट्स और वॉयस के साथ ही म्यूजिक भी शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में Spotify को लिंक कर अपने पार्टनर के पसंदीदा सॉग्स भी प्ले किए जा सकते हैं। यहां आपको बता दें कि यह ऐप इसी हफ्ते यूएस और कनाडा लॉन्च हुई है, जिसे इंडिया आने में थोड़ा टाईम लग सकता है।

Tinder

यंग जनरेशन किसी को पहली ही निगाह में पसंद कर लेती है तो किसी को थोड़ा ठहर कर तसल्ली से समझना चाहती है। जिन लोगों को संदेह यही रहता है कि सामने वाला उन्हें पंसद करेगा या नहीं, उनके इसी डर को काफी हद तक दूर कर देती है यह ऐप टिंडर। इस ऐप में आप फेसबुक से साइन इन कर सकते हैं। जिसके बाद यह आपकी इंफो तथा इन्ट्रस्ट के अनुसार ही आपको साथी चुनने का मौका देता है। यह यूज़ करने में भी काफी आसान है। सामने आई लिस्ट में से यदि कोई पसंद आता है तो आप दाईं ओर स्वाईप कर सकते हैं और नहीं तो बाईं ओर। और अगर किसी ने आपको लाईक बैक किया। तो, समझिए यह लॉकडाउन अब और बोर नहीं रहने वाला।

Happn

‘मेरे सामने वाली खिड़की में एक चॉंद सा मुखड़ा रहता है…’ यकिन मानिए यह गाना सिर्फ एक गाना नहीं बचेगा अगर आप हैप्पन का यूज़ करेंगे तो। हैप्पन ऐप किसी एक फिक्स लोकेशन में मौजूद लोगों हो ही नहीं मिलाती है, बल्कि आप जहां-जहां जाते हैं उस जगह पर मौजूद यूजर्स से आपको रुबरू कराती है। कोरोना लॉकडाउन में आप अपने घर में फंसे है, लेकिन क्या पता आपकी की सोसायटी या कॉलोनी में एक और आप जैसा दिल मौजूद है। बस हैप्पन उसी दिल को आपके पास लाएगी। यह ऐप आपके आस पास मौजूद हैप्पन यूजर्स की जानकारी देती है। इसका सबसे ज्यादा फायदा इस चीज में होता है कि आप जान जाते हैं कि जिस राह से आप जा रहे हैं उसी जगह से और कौन-कौन गुज़रा है। यानि अगले दिन आप वहां पहले से पहुॅंचकर अपनी पसंद को निहार सकते हैं।

Image Credit: getyourlifegirl.com

TrulyMadly

डेटिंग के लिए ट्रूलीमैड्ली सबसे सेफ, सिक्योर और रियाबल ऐप में से एक है। यह सिर्फ आपको जीएफ यह बीएफ ढूंढने में ही मदद नहीं करती बल्कि उन्हें जानने का मौका भी देती है। ऐप में स्पार्क का फ़ीचर आपको भीड़ में से अलग पहचानने का मौक देता है। ऐप में शामिल प्यारभरे स्टीकर्स आपके मैसेज़ के जरिये आपके दिल की बात बखूबी समझाएंगे। इसके साथ ही ऐप के क्वीज़ गेम्स् आपको और आपके पार्टनर को समझने का भी सुनहरा मौका देते हैं। ट्रूलीमैड्ली का यूज़ मतलब वक्त आ गया है इस लॉकडाउन में आपके दिल के नए दरवाजे खोलने का।

OkCupid

अगर आप महसूस करते हैं कि आपकी लव फीलिंग्स इन्टेन्स और पैशनट है और इसीलिए आप अब तक सिंगल ही है। तो यकिन मानिए इस प्यार की चाह रखने वाले भी बेशुमार है। ओके क्यूपिड आपकी इसी चाह को आपके चाहने वाले से मिलाएगा। इस ऐप के बॉडी टाईप, सेक्सुअल प्रेफरन्स जैसे ऑप्शन्स आपकी प्रोफाईल में लोगों का इंटरस्ट जगाते हैं। ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, जल्द हो जाइए तैयार। क्या पता आपकी तरह आपका होने वाला पार्टनर भी अभी हमारा आर्टिकल पढ़ कर इनमें से कोई ऐप डाउनलोड कर चुका हो और आपको ढूंढ रहा हो।

यही मौका है, घर में खाली बैठना कभी इससे अधिक रोमांचित नहीं हुआ होगा। कोरोना लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें और अपना टाईमपास इन ऐप्स पर छोड़ दें।