
‘मर्ज बढ़ता गया, जो-जो दवा की’ यह पंक्ति कोरोना वायरस की दहशत को बखूबी बयान करती है। इस लाईलाज बीमारी का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। भारत और पूरी दुनिया इसकी चपेट में है। कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने और भारत को इसके दंश से बचाने के लिए सरकारी की ओर से देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया था। पूरा देश बंद हैं और सारी अर्थव्यवस्था ठप्प पड़ी है। कल यानि 14 अप्रैल को 21 दिनों का यह समय खत्म होने जा रहा है और 130 करोड़ देशवासियों को इंतजार है कि क्या लॉकडाउन अब खत्म हो जाएगा या फिर और आगे बढ़ेगा।
भारतवासियों के इस सवाल का जवाब शायद कल सुबह 10 बजे मिलने वाला है। पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है कि कल यानि 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को संबोधित करेंगे। ट्वीट के जरिये इस संबोधन की जानकारी सरकार की ओर से दी गई है। ट्वीट के सामने आते ही पूरे देश में हलचल और तेज हो गई है और सभी नागरिकों के मन में एक ही सवाल है कि क्या कल लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, या फिर अभी और आगे बढ़ेगा।
Prime Minister @narendramodi will address the nation at 10 AM on 14th April 2020.
— PMO India (@PMOIndia) April 13, 2020
आपको बात दें कि देश के कुछ राज्यों में लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ा दी गई है। ऐसे में कल नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाने वाला संबोधन कई मायनों में खास होने वाला है। यकिनन आप भी संबोधन को सुनना चाहते होंगे। यह संबोधन दूरदर्शन चैनल पर लाईव आएगा जिसे अन्य न्यूज चैनल्स पर भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा यदि आप अपने फोन में ही नरेन्द्र मोदी का यह संबोधन सुनना चाहते हैं तो पीएमओ के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के साथ ही मोदी के ट्वीटर , फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये अपने मोबाइल में ही लाईव सुन सकते हैं।
भारत सरकार का व्हाट्सऐप नंबर
भारत सरकार इन दिनों हर पहर कोई न कोई नई अनाउंसमेंट कर रही है। हर घर में COVID-19 यानि Coronavirus के प्रति जागरूकता फैलाने और जानकारी देने के लिए सरकार की ओर से एक स्पेशल व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। यह नंबर है ‘+919013151515‘
इंडियन गर्वमेंट ने कोरोना वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी देने के लिए इस नंबर को जारी किया है। इस नंबर की सुविधा लेने के लिए इसे अपने फोन बुक में सेव करना पड़ेगा। फोन में यह नंबर सेव करने के बाद ‘9013151515‘ व्हाट्सऐप की कॉन्टेक्ट लिस्ट में आ जाएगा।
इस नंबर पर सिर्फ एक साधारण का ‘ Hi ‘ लिखकर भेजना है। मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपको सरकार की तरफ से रिप्लाई आएगा। मैसेज के जरिये सरकार की ओर से Coronavirus के लक्षण, इससे बचने के तरीके और संक्रमण फैलने के रोकने के उपाय बताएं जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस नंबर पर चैट करते हुए आप सीधे AIIMS के डाक्टरों की सलाह भी प्राप्त कर सकेंगे।
91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि इस खबर को और इस नंबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुॅंचाए ताकि आपका प्यार, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार सभी सही और जरूरतमंद जानकारी पा सकें। इस वक्त सही जानकारी और बचाव ही Coronavirus का ईलाज है।



















