माइक्रोसॉफ्ट लेंस के विकल्प हो सकते हैं ये टॉप 7 PDF Scanner Apps, जानें इनके फीचर्स

अगर आप पीडीएफ स्कैन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट लेंस (Microsoft Lens) का उपयोग करते हैं, तो यह ऐप 15 सितंबर,2025 से बंद हो रहा है। इस ऐप की खासियत है कि यह फिजिकल डॉक्यूमेंट को आसानी से डिजिटल कॉपी में बदल देता है, लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट इसे बंद कर रहा है, तो आपको इसके नए विकल्प तलाशने होंगे। भले ही माइक्रोसॉफ्ट लेंस पीडीएफ स्कैनर ऐप बंद हो रहा हो, लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर अभी भी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बहुत सारे पीडीएफ स्कैनर ऐप्स (PDF scanner apps) उपलब्ध हैं, जो डॉक्यू्मेंट स्कैन करने, सिग्नेचर जोड़ने, रिसिप्ट को वयस्थित करने और किताब के पन्नों को स्कैन करने जैसे कार्य के लिए उपयोगी हैं। इस आर्टिकल में हमने ऐसे ही 7 ऐप्स की जानकारी दी गई है, जो माइक्रोसॉफ्ट लेंस के विकल्प हो सकते हैं।
OSS Document Scanner
ओएसएस डॉक्यूमेंट स्कैनर (OSS Document Scanner) ओपन-सोर्स ऐप है, जो खासकर डॉक्यूमेंट स्कैनिंग के लिए बनाया गया है। इसका इंटरफेस साफ और उपयोगी है, जो फंक्शनैलिटी पर फोकस करता है। यह ऐप ऑटोमैटिकली डॉक्यूमेंट को पहचानकर स्कैन करता है और इमेज को उपयुक्त साइज में क्रॉप करता है। हालांकि बड़े डॉक्यूमेंट, जैसे- पोस्टर में यह क्रॉपिंग कभी-कभी परेशानी पैदा कर सकती है। स्कैन की क्वालिटी ठीक है, और इसमें कई इमेज एडिए और इंप्रूव करने की सुविधा है। खासकर ओसीआर फीचर की वजह से इमेज से टेक्स्ट निकालना भी आसान होता है। आप स्कैन की क्वालिटी और साइज चुन सकते हैं, जैसे- जेपीईजी क्वालिटी स्लाइडर और साइज थ्रेशोल्ड। संवेदनशील डॉक्यूमेंट के लिए बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा भी है।
डाउनलोडः OSS Document Scanner
Adobe Scan
एडोब स्कैन (Adobe Scan) पीडीएफ स्कैनर उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो पहले से एडोब के अन्य ऐप्स का उपयोग करते हैं। यह डॉक्यूमेंट को स्कैन करके एडोब एक्रोबैट रीडर में भेज सकता है, जहां आप सिग्नेचर जोड़ सकते हैं। इसमें पासवर्ड सेट करने और कई फाइलों को एक में जोड़ने जैसे फीचर भी हैं। एआई आधारित सर्च फीचर से आप स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट में खास जानकारी ढूंढ सकते हैं। हालांकि इसके सभी फीचर इस्तेमाल करने के लिए एडोब अकाउंट बनाना जरूरी है, जो कुछ यूजर के लिए असुविधाजनक हो सकता है।
डाउनलोडः Adobe Scan
Clear Scanner
क्लियर स्कैनर (Clear Scanner) एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इस ऐप में आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिल जाएंगे। आप स्कैनिंग रिजॉल्यूशन चुन सकते हैं और डिफॉल्ट ईमेल फॉरवर्डिंग सेट कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसका यूजर इंटरफेस साफ है, जिसमें फोल्डर बनाने की सुविधा भी मिलती है। स्कैनिंग और ओसीआर का परफॉर्मेंस भी भरोसेमंद है। आप स्कैन में नोट्स जोड़ सकते हैं, सिग्नेचर स्कैन कर सकते हैं और पीडीएफ की क्वालिटी को सलेक्ट कर सकते हैं। यह ऐप फीचर रीच है, लेकिन आपको उपयोग करने में ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी। हालांकि इसके फ्री वर्जन में ऐड सपोर्ट है।
डाउनलोडः Clear Scanner
PDFgear Scan
अगर आप एआई फीचर से लैस पीडीएफ स्कैनर की तलाश में हैं, तो फिर पीडीएफगियर स्कैन (PDFgear Scan) को ट्राई कर सकते हैं। यह रिसिप्ट को व्यवस्थित करने के लिए बढ़िया ऐप है। इसकी अच्छी बात यह है कि रिसिप्ट से डाटा को ऑटोमैटिकली निकालकर टेबल में व्यवस्थित करता है, जैसे- टैक्स, कुल राशि, आइटम की संख्या आदि। इसमें ओसीआर, वर्ड फाइल में टेक्स्ट सेव करने, किताबों, आईडी और क्यूआर कोड के लिए खास स्कैनिंग मोड है। हालांकि इसमें क्लियर स्कैन या ओएसएस जैसे खास कस्माइजेशन विकल्पों की कमी है, लेकिन यह भरोसेमंद और आसान है।
डाउनलोडः PDFgear Scan
Genius Scan
जीनियस स्कैन (Genius Scan) ऑटो-स्कैनिंग में सबसे अच्छा है। यह डॉक्यूमेंट को ऑटोमैटिक रूप से पहचानकर सही तरीके से स्कैन करता है। इसके एडिटिंग फीचर शानदार हैं, जो स्कैनलाइनों और पिक्सल निशानों को आसानी से हटाते हैं। इसमें कर्वेचर करेक्शन फीचर भी है, जो टेढ़े-मेढ़े पन्नों को ठीक कर देता है। आप टैग और फोल्डर के जरिए स्कैन व्यवस्थित कर सकते हैं और ड्रॉपबॉक्स, वननोट जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि इसके प्रीमियम अल्ट्रा वर्जन के लिए भुगतान करना पड़ता है।
डाउनलोडः Genius Scan
SwiftScan
स्विफ्टस्कैन (SwiftScan) इस लिस्ट में सबसे अधिक सुविधाओं वाला पीडीएफ स्कैनर ऐप है। इस ऐप में आपको कई सारे अच्छे फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि फैक्स भेजने की सुविधा, जो पुराने जमाने की जरूरतों को पूरा करती है। इसके अलावा, यह पीडीएफ, इमेज फाइल और टेक्स्ट फाइल को स्कैन करने, हस्ताक्षर जोड़ने, स्कैन किए गए पीडीएफ को एडिट करने, ट्रांसलेशन करने और एआई आधारित समरी बनाने की सुविधा देता है। हालांकि फ्री वर्जन में कुछ कमियां हैं। स्कैन पर स्कैन विथ स्विफ्टस्कैन का वॉटरमार्क होता है, जिसे हटाने के लिए मासिक या वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। क्लाउड स्टोरेज और ओसीआर जैसे फीचर भी प्रीमियम वर्जन में ही उपलब्ध हैं।
डाउनलोडः SwiftScan
Notebloc
नोटब्लॉक (Notebloc) सिंपल और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस वाला पीडीएफ स्कैनर ऐप है, लेकिन यह अन्य ऐप्स की तुलना में अधिक मैनुअल है। इसमें ऑटो-स्कैनिंग की सुविधा नहीं है, इसलिए आपको डॉक्यूमेंट को स्वयं फ्रेम करना, स्कैन करना और बॉर्डर को एडजेस्ट करना पड़ता है। यह प्रक्रिया कुछ यूजर को थकाऊ लग सकती है। स्कैन होने के बाद आप इसमें मार्कअप जोड़ सकते हैं या ओसीआर के जरिए टेक्स्ट निकाल सकते हैं। हालांकि इसका ओसीआर परफॉर्मेंस पीडीएफगियर स्कैन और क्लियर स्कैन की तुलना में कमजोर है। फिर भी, इसका मार्कअप इंटरफेस अन्य ऐप्स से बेहतर है। नोटब्लॉक मुफ्त है, लेकिन इसमें ऐड हैं, जिन्हें मासिक, वार्षिक सब्सक्रिप्शन या एकमुश्त खरीदारी के बाद हटाया जा सकता है। इसकी एकमुश्त खरीदारी स्विफ्टस्कैन के वार्षिक शुल्क की तुलना में काफी सस्ती है।
डाउनलोडः Notebloc