सरकार कर रही है तैयारी, एसीटीडी बूथ की तरह अब लगेंगे वाईफाई बूथ

Join Us icon

इसे रिलायंस जियो का आगमन कहे या ​भारत सरकार का कैशलैस ईकॉनोमी की ओर बढ़ता रूझान। लेकिन इस बात को कोई नहीं नकार सकता कि पिछले छह महीनों में देश में इंटरनेट यूजर्स की तादाद में बड़े स्तर पर वृद्धि हुई है। इसी कड़ी में अधिकाधिक इंटरनेट सेवा लोगों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ ट्राई ने दुकानदारों से पीसीओ की तर्ज पर वाईफाई हॉटस्पॉट खोलने की सिफारिश की है।

लेनोवो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, कीमत 5,799

टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने सार्वजनिक स्थानों पर इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव रखा है। ट्राई का कहना है कि छोटे कारोबारी या दुकानदार अपने स्थान पर वाईफाई राउटर लगाकर इस जगह को वाईफाई हॉट स्पॉट बना सकते हैं और इसके लिए ट्र्राई ने इंटरनेट डाटा सेवा प्रदाता व ब्राडबैंड कंपनियों के समक्ष यह बात रखी है।

wifi-1

दरअसल ट्राई का मानना है कि हर दुकान व बाजार में पब्लिक वाईफाई हॉट स्पॉट बनाने से वाईफाई इंफ्रास्ट्रक्चर कम खर्चीला होगा जिससे न सिर्फ इंटरनेट की स्पीड ज्यादा मिलेगी ​बल्कि साथ ही वाईफाई पैक की कीमत में भी अत्याधिक कमी आएगी।

रिलायंस होली आॅफर: 49 रुपये में 1जीबी 4जी और अनलिमिटेड 3जी, 2जी डाटा

इसके तहत लोगों को वाईफाई हॉटस्पॉट से इंटरनेट चलाने के लिए इंटरनेट शैशे दिए जाएंगे जो 2 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की कीमत पर उपलब्ध होंगे। ट्राई का मानना है कि ऐसा होने से लोग अपनी जरूरत के मुताबिक डाटा खरीद सकेंगे। इस दुकानों का पब्लिका डाटा आॅ​फिस कहा जाएगा।