150W स्पीकर और 10000mAh पावर बैंक लाया U&i, कीमत 799 रुपये से शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/ui-150w-speaker-33w-power-bank-launched.jpg

U&i ने भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें CHILL Series Wireless Speaker (UiBS-5085) और ARIAL Series Power Bank (UiPB-0333) को पेश किया गया है। इनमें से CHILL Series स्पीकर 150W आउटपुट के साथ आता है। जबकि ARIAL Series पावर बैंक में 10,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है। आप दोनों मॉडल्स की डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।

U&i CHILL Series Wireless Speaker के फीचर्स

U&i CHILL Series Wireless Speaker में 150W वायरलेस आउटपुट दिया गया है। इसमें 8+8 स्पीकर यूनिट का उपयोग किया गया है, जो बढ़िया साउंड, क्लियर ऑडियो और डीप बास प्रदान करेगा। इसे पार्टी, फैमिली गेदरिंग, आउटडोर सेलिब्रेशन और अन्य एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज के लिए उपयोग में लिया जा सकता है।

स्पीकर को पोर्टेबल बनाने के लिए इसमें बिल्ट-इन व्हील्स दिए गए हैं, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होगा। इसमें वॉल्यूम कंट्रोल पैनल के साथ FM Radio, AUX, TF Card और USB जैसे प्लेबैक विकल्प मिलते हैं। इसके साथ DC 5V चार्जिंग और TWS सपोर्ट भी दिया गया है।

CHILL Series स्पीकर के साथ वायरलेस माइक्रोफोन और रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। माइक्रोफोन की मदद से इसे कराओके, अनाउंसमेंट और पार्टी के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, TWS सपोर्ट के जरिए दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट कर स्टीरियो साउंड का अनुभव लिया जा सकता है।

U&i ARIAL Series Power Bank के फीचर्स

U&i ARIAL Series Power Bank में 10,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 33W फास्ट चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका उपयोग स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य कम्पैटिबल डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Type-C इनपुट/आउटपुट और दो USB आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इस तरह इसमें कुल तीन चार्जिंग पोर्ट मिल जाएंगे। जिससे यूजर्स एक साथ कई डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

सेफ्टी के लिए पावर बैंक में Short Circuit Protection, Overpower Protection, Undervoltage Protection और Temperature Protection जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह पावर बैंक Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

U&i CHILL Speaker और ARIAL Power Bank की कीमत

U&i CHILL Series Wireless Speaker (UiBS-5085) की कीमत 7,349 रुपये रखी गई है। वहीं, U&i ARIAL Series Power Bank (UiPB-0333) को 799 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों नए डिवाइस भारत में U&i के रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होंगे।

यदि आप सस्ते में 150W स्पीकर और 10,000mAh पावर बैंक की तलाश में हैं तो ये प्रोडक्ट आपके काम के साबित हो सकते हैं। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।