अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद 5 अनोखी कहानी वाली फिल्में, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/Tumbbad.jpg

इस बात से तो इंकार नहीं किया जा सकता कि आज के समय में लोग सिनेमाघरों से ज्यादा OTT पर समय बिता रहे हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगभग हर दिन नया-नया कंटेंट आता रहता है, जिसे आप कहीं भी और कभी देख सकते हैं। साथ ही अगर आप ऑनलाइन कुछ अनोखी कहानी वाली हिंदी फिल्मों की खोज कर रहे हैं तो हम आपको प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाने वाली सबसे अनोखी कहानी वाली भारतीय फिल्मों की जानकारी देने वाले हैं।

ओटीटी पर मौजूद यूनिक इंडियन मूवी

                 फिल्म                     IMDb रेटिंग
Tumbbad 8.2/10
Masaan 8.1/10
A Death in the Gunj 7.4/10
Pushpa 7.6/10
Asuran 8.4/10

Tumbbad

बात अगर भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन डरावनी और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की बात होगी तो तुम्बाड का नाम उसमें हमेशा टॉप पर ही रहेगा। राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित और आदेश प्रसाद द्वारा सह-निर्देशित यह फिल्म शानदार है, जिसमें भारत के महाराष्ट्र के तुम्बाड के रहस्यमयी गांव की कहानी को दिखाई गई है।

Masaan

सुपरस्टार Vicky Kaushal के शुरुआती दिनों में आई फिल्म Masaan को अगर आपने नहीं देखा तो एक बार इसे देखने बिल्कुल बनता है। फिल्म यह वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत के शहर में रहने वाले चार पात्रों की कहानी को दिखाती है। फिल्म में ऋचा चड्डा, विक्की कौशल और संजय मिश्रा जैसे कलाकार शामिल हैं। मसान हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है। फिल्म 2015 में रिलीज हुई और इसे प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

A Death in the Gunj

कोंकणा सेन शर्मा के निर्देशन में बनी ए डेथ इन द गंज में विक्रांत मैसी, कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी हैं। फिल्म एक शर्मीले युवक शुतु के बारे में है, जो भारत के झारखंड राज्य के एक छोटे से शहर मैकलुस्कीगंज में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाता है। फिल्म इतनी शानदार थी कि न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में कोंकणा सेन शर्मा को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला था।

Pushpa: The Rise – Part 1

तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी व्यावसायिक हिट फिल्मों में से एक है पुष्पा को कई कारणों से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। यह 1970 और 1980 के दशक की क्लासिक बॉलीवुड फिल्मों के प्लॉट्स की याद ताजा करती है। फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और एक्शन काफी धमाकेदार है। फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Asuran

तेलुगु से लेकर तमिल सिनेमा तक असुरन एक ऐसी फिल्म है जिसे एक बार देखना तो जरूरी है। सुपरस्टार धनुष इस एक्शन ड्रामा में अहम रोल प्ले कर रहे हैं। इसने 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि धनुष उसी समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।