आ रहा है नया vivo Y32 5G फोन! फोटो और स्पेसिफिकेशन्स आई लिस्टिंग में सामने

वीवो ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन vivo Y32 लॉन्च किया है। यह मोबाइल 8000mAh Battery सपोर्ट करता है जिसे LTE यानी 4G सपोर्ट के साथ लाया गया है। खबर आ रही है कि कंपनी इसी मोबाइल का 5G मॉडल भी लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से अब वीवो वाई32 5जी फोन लॉन्च किया जाएगा जिसे गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट कर दिया गया है।
vivo Y32 5G लिस्टिंग डिटेल
वीवो वाई32 5जी फोन को गूगल प्ले कंसोल पर V2639 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में मोबाइल का मार्केटिंग नेम भी सामने आ गया है जो vivo Y32 5G है। अब उम्मीद की जा सकती है कि यह स्मार्टफोन बेहद जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है। अपकमिंग वीवो 5जी फोन के नाम की पुष्टि होने के साथ ही लिस्टिंग में मोबाइल की फोटो सहित कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हुआ है।
vivo Y32 5G फोन को गूगल प्ले कंसोल पर पंच-होल डिजाइन वाली डिस्प्ले पर बना हुआ दिखाया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह 720 x 1592 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली HD+ स्क्रीन होगी जिसपर 300dpi का सपोर्ट भी मिलेगा। इस लिस्टिंग में यह वीवो 5जी फोन 4GB RAM के साथ स्पॉट हुआ है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और कंपनी इसे 6GB RAM पर भी लॉन्च कर सकती है।
गूगल प्ले कंसोल पर वीवो वाई32 5जी फोन चिपसेट का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि स्मार्टफोन में Qualcomm प्रोसेसर दिया जाएगा। एसओसी का मॉडल कोडनेम SM4450 बताया गया है जो Snapdragon 4 Gen 2 हो सकता है। इसकी क्लॉक स्पीड 1.95GHz से लेकर 2.2GHz तक जाती है। वहीं साथ ही लिस्टिंग में Adreno 613 GPU दिए जाने की बात भी सामने आई है।
vivo Y32 4G
वीवो वाई32 4जी स्मार्टफोन की बात करें तो यह एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला UniSoc T7300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में LPDDR4X RAM लगाई गई है। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.87-इंच एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। मोबाइल को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 8000mAh बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है। यह वीवो फोन Reverse चार्जिंग से लैस है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।