सितंबर में लॉन्च होने वाले फोन: iPhone 17 के साथ ही आएंगे ये नए realme, Samsung और OPPO मोबाइल्स

करोड़ों लोगों की निगाहें सितंबर महीने पर टिकी हैं, क्योकिं यही वो समय है जब नए Apple iPhone लॉन्च होते हैं। Samsung ने अपने फ्लैगशिप फोन ज़रा पहले पेश कर दिए, लेकिन फिर भी इस महीने Galaxy S25 सीरीज का नया मॉडल मार्केट में एंट्री लेने वाला है। वहीं नई OPPO F series के फोन भी भारतीय बाजार में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। कुल मिलाकर सितंबर का महीना इंडियन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खास साबित होने वाला है। इस महीने लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सितंबर में लॉन्च होने वाले फोन
iPhone 17
नई एप्पल आईफोन 17 सीरीज़ इस महीने सितंबर में लॉन्च होगी। सीरीज के बेस मॉडल iPhone 17 में इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Super Retina XDR OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकती है। यह मोबाइल एडवांस Apple A19 चिपसेट पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है और फ्रंट पर 24 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। चर्चा है कि इस बार नए आईफोन में लगी Dynamic Island का साइज भी पहले से छोटा कर दिया जाएगा। कंफर्म तो नहीं है लेकिन आईफोन 17 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।
iPhone 17 Air
साल का मोस्ट अवेटेड मोबाइल है आईफोन 17 एयर। पहली बार एप्पल ‘एयर’ मॉडल लेकर आ रही है और इसकी थिकनेस सिर्फ 5.5mm से 6mm तक बताई जा रही है। iPhone 17 Air में 6.6-इंच की OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकती है। इस मोबाइल को A19 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 48MP और फ्रंट पर 24MP कैमरा दिया जा सकता है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें मोबाइल सिम नहीं लगेगी, सिर्फ eSIM चलेगी। वहीं आईफोन 17 एयर में MagSafe और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max
नई आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल्स की बात करें तो इन्हें प्रीमियम Apple A19 Pro चिपसेट पर लाया जा सकता है। आईफोन 17 प्रो का स्क्रीन साइज 6.3-इंच और प्रो मैक्स का 6.9-इंच बताया जा रहा है। ये ProMotion 120Hz डिस्प्ले हो सकती है। वहीं फोटोग्राफी के इनमें डिफरेंट स्टाइल का आयताकार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 8x ज़ूम और 48एमपी टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। ये 24MP Selfie कैमरा वाले iPhone हो सकते हैं। वहीं आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स में vc कूलिंग सिस्टम और reverse wireless चार्जिंंग टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है। चर्चा है कि iPhone 17 Pro Max 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है।
realme 15T
यह नया रियलमी 5जी फोन सितंबर के पहले सप्ताह में अनाउंस किया जा सकता है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के करीब मिल सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Max चिपसेट और 12GB RAM मिलेगी। यह मोबाइल तगड़ी 7,000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल बैक और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। लीक की मानें तो यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन होगा जिसको 6.5-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A17 5G
गैलेक्सी ए17 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रही है। सितंबर शुरू होते ही इंडिया में इसकी सेल शुरू हो जाएगी। यह सैमसंग का मिडबजट 5जी फोन है जिसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू होगी। यह 6GB RAM + 128GB Storage का रेट होगा। यह स्मार्टफोन Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 25W चार्जिंग व 5,000mAh बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह सैमसंग 5जी फोन 6.7-इंच की फुलएचडी+ 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy S25 FE
सैमसंग के नए ‘फैन एडिशन’ का इंतजार इस महीने खत्म होने जा रहा है। कंपनी ने तारीख तो अनाउंस नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि इसी महीने सितंबर में गैलेक्सी एस25 एफई इंडिया में लॉन्च हो सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह Android 16 पर पेश किया जाएगा जिसके साथ 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड मिल सकती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें ब्रांड का ही Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। यह मोबाइल 6.7-इंच की फुलएचडी+ फ्लैट ओएलइडी स्क्रीन पर लाया जा सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,900mAh बैटरी मिल सकती है।
OPPO F31
ओपो की परफॉर्मेंस सेंट्रिक ‘एफ’ सीरीज की नई जेनरेशन भी सितंबर महीने में एंट्री लेने वाली है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स व लीक्स के मुताबिक सीरीज के बेस मॉडल OPPO F31 मोबाइल को MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 7,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता और चार्जिंग के लिए इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा और फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर मिल सकता है।
OPPO F31 Pro और F31 Pro+
ओपो एफ31 सीरीज में कंपनी प्रो और प्रो प्लस मॉडल भी लेकर आने वाली है। एफ31 प्रो 5जी फोन को जहां Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर पर लाया जा सकता है वहीं एफ31 प्रो+ को Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इन दोनों स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है। ये ओपो 5जी फोन सर्किलनुमा कैमरा मॉड्यूल पर लाए जाएंगे जिसमें 50MP OIS मेन सेंसर मिलेगा।
Vivo V60e
वीवो वी60 5जी फोन के बाद अब कंपनी इस सीरीज का नया स्मार्टफोन वी60ई लाने की तैयार कर रही है। ग्लोबल मार्केट में इसे V60 Lite और इंडियन मार्केट में V60e नाम के साथ पेश किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल 90W चार्जिंग और 6,000mAh बैटरी के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन में 6.7-इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है और प्रोसेसिंग के लिए डामेंसिटी प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह वीवो 5जी फोन 50MP डुअल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी सेंसर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है।
POCO C85
इस महीने पोको का लो बजट स्मार्टफोन सी85 भी इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। यह सस्ता 5जी फोन होगा जिसे 10 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। उम्मीद है कि इस मोबाइल में MediaTek प्रोसेसर दिया जाएगा और साथ में 6GB RAM भी मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 6,000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50MP बैक कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। लीक्स की मानें तो POCO C85 को बड़ी 6.9-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।
OnePlus Nord CE5 Lite
वनप्लस नोर्ड 5 और नोर्ड सीई5 के अब कंपनी नोर्ड सीई5 लाइट स्मार्टफोन को मार्केट में उतार सकती है। फिलहाल डिटेल्स तो कंफर्म नहीं हो पाई है लेकिन चर्चा है कि सितंबर महीने के अंत तक OnePlus Nord CE5 Lite 5G फोन पर से पर्दा उठाया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर मिलेगा। यह वनप्लस 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले पर पेश हो सकता है। शायद इसमें भी अलर्ट स्लाइडर नहीं मिलेगा।
iQOO Z10 Pro
iQOO Z10, Z10x और Z10 Lite के बाद अब इस कंपनी का चौथा स्मार्टफोन मॉडल भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। अभी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं हुई है लेकिन सितंबर में कंपनी आइकू ज़ेड10 प्रो इंडिया में लॉन्च कर देगी। सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+50MP+8MP रियर कैमरा और 50MP Selfie सेंसर मिल सकता है। लीक की मानें तो यह 5जी स्मार्टफोन 6.78-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च होगा।
Vivo Y500
वीवो वाई500 1 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा। फिलहाल इस मोबाइल की इंडिया लॉन्च डिटेल्स सामने नहीं आई है। लेकिन हम इस मोबाइल का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि Y500 Vivo का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इस मोबाइल में 8,200mAh बैटरी लगी है। सिर्फ इतना ही नहीं यह वीवो 5जी स्मार्टफोन IP69+ रेटिंग के साथ लाया जाएगा जो अभी तक किसी वीवो स्मार्टफोन में नहीं मिली है। लीक्स की मानें तो Vivo Y500 5G फोन मीडियाटेक Dimensity 7300 प्रोसेसर पर पर काम करेगा। वहीं 50 मेगापिक्सल डुअल रियर और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।