Samsung का नया 5G फोन Galaxy M47 हो रहा है तैयार! ये डिटेल्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/samsung-galaxy-a37-5g-india-launch-price-specs.jpg

सैमसंग ने हाल ही में इंडिया में दो प्रीमियम मोबाइल फोन Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च किए हैं। अब खबर आ रही है कि कंपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज का भी विस्तार करने की योजना बना रही है जिसके तहत Samsung Galaxy M47 5G फोन लॉन्च होगा। यह अपकमिंग सैमसंग फोन कंपनी के इंटरनल टेस्ट सर्वर पर स्पॉट हुआ है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी फोन की डिटेल्स सैमीगुरू वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार यह अपकमिंग 5जी फोन इंडिया और नेपाल के सैमसंग इंटरनल टेस्ट सर्वर पर स्पॉट हुआ है। यहां मोबाइल को SM-M476B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस मोबाइल को मार्केट में उतार सकती है।

हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 8.5 पर लाए गए हैं जिन्हें 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन Exynos 1480 प्रोसेसर पर काम करता है और गैलेक्सी ए57 5जी फोन में Exynos 1680 प्रोसेसर पर दिया गया है।

Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह Super AMOLED+ पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Vision Booster का सपोर्ट मिलता है। दोनों मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करते हैं। गैलेक्सी ए37 को Awesome Lavender, Charcoal और Graygreen कलर में लाया गया है। वहीं गैलेक्सी ए57 5जी फोन Awesome Navy, Icyblue और Lilac कलर में उपलब्ध रहेगा।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी ए37 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं गैलेक्सी ए57 5जी फोन में 8MP की जगह 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों Samsung 5G फोन 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 5G फोन 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं और मोबाइल चार्जिंग के लिए इसमें 45W Super Fast Charging 2.0 तकनीक दी गई है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इनमें IP68 रेटिंग दी गई है। बताते चलें कि यह नए सैमसंग 5जी फोन Circle to Search, Gemini और Bixby के साथ ही कई AI Editing फीचर्स भी सपोर्ट करते हैं।