Vivo V70 की बैटरी कैपेसिटी आई सामने! जानें कितनी पावरफुल बैटरी पर लॉन्च होगा यह 5जी फोन

वीवो वी70 सीरीज का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। चर्चा है कि इस सीरीज में कंपनी Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च करेगी जो अगले महीने इंडियन मार्केट में उतारे जाएंगे। इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर कई तरह के लीक्स समाने आते रहे हैं। अब इसी कड़ी में वीवो वी70 की बैटरी डिटेल्स भी सामने आ गई है। सर्टिफिकेशन में हींट मिला है कि Vivo V70 6500mAh Battery पर लॉन्च हो सकता है।
वीवो वी70 को यूरोपियन एनर्जी लेबल लिस्टिंग में देखा गया है जिसे टिपस्टर एनविन ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में मोबाइल का मॉडल नंबर V2538 बताया गया है जो वीवो वी70 5जी फोन का माना जा रहा है। इस सर्टिफिकेशन साइट पर स्मार्टफोन की रेटिड बैटरी कैपेसिटी 6,320एमएएच बताई गई है। इसी लिस्टिंग के बिनाह पर अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo V70 को मार्केट में 6500एमएएच बैटरी पर पेश किया जा सकता है।
बता दें कि कंपनी ने इसी सीरीज के पिछले मॉडल Vivo V60 5G फोन को 6,500mAh बैटरी पर लॉन्च किया था। ऐसे में अपकमिंग Vivo V70 में 6,500एमएएच बैटरी का दिया जाना लोगों को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आएगा। यहां यूजर्स को अपग्रेड की उम्मीद थी। हालाकिं इस बात की भी उम्मीद है कि शायद कंपनी अलग-अलग मार्केट्स में इस फोन को अलग-अलग बैटरी के साथ लॉन्च कर दे।
Vivo V70 5G फोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे कर्व्ड OLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जो 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली होगी। फिलहाल स्क्रीन साइज को सामने नहीं आया है लेकिन लीक की मानें तो इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा और साथ ही हाई निट्स ब्राइटनेस मिलने की भी उम्मीद है। लीक में इस मोबाइल IP69 रेटिड मैटल फ्रेम पर बना बताया गया है।
कैमरा डिपार्टमेंट की ही बात करें तो इंडिया में लॉन्च होने वाले वीवो वी70 5जी फोन में कुल चार कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। लीक की मानें तो Vivo S50 यानी Vivo V70 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ लाया जा सकता है। मौजूदा Vivo V60 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यानी अपकमिंग वीवो फोन का फ्रंट कैमरा अपग्रेडेड हो सकता है।
वीवो वी70 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3एक्स पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। Vivo V60 में कंपनी ने ZEISS कैमरा का इस्तेमाल किया है। उम्मीद कर सकते हैं कि Vivo V70 में भी इसी के लेंस मिल जाए।
वीवो वी70 5जी फोन को कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर पेश कर सकती है। यह 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लगे हाथ Vivo V70 Elite की भी बात करें तो यह फ्लैगशिप फोन बताया जा रहा है जो क्वालकॉम के ही पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैसकर मार्केट में उतारा जा सकता है।