
इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में टॉप पर मौजूद रिलांयस जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को चुनौती देने के लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) एक बार फिर खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत Vi अपने यूजर्स को फ्री में 50GB डाटा ऑफर कर रही है। यह पहला मौका नहीं है जब कंपनी मुफ्त डाटा की पेशकश कर रही है। इससे पहले भी कंपनी इस तरह के ऑफर लाती रहती है। अगर बात करें फ्री दिए जाने वाले 50जीबी डाटा की तो 1,499 रुपए के प्रीपेड प्लान पर यह ऑफर कंपनी के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है।
जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये फायदा
इस ऑफर का फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है, जो Vi ऐप का इस्तेमाल करते हैं। एक वोडाफोन यूजर के मुताबिक उसे Vi ऐप ओपन करने पर कंपनी के 50GB फ्री डेटा ऑफर का पता चलेगा। 1499 रुपए वाले वोडाफोन-आइडिया का यह एक लॉन्ग टर्म प्लान है। इसे भी पढ़ें: Vi ने इंडिया में की Wi-Fi calling की शुरूआत, जानें किसे मिलेगा सबसे पहले लाभ

हालांकि, कुछ यूजर्स ने ट्विट कर इस बा की शिकायत की है कि रिचार्ज करने पर भी यूजर के अकाउंट में 50जीबी डाटा क्रेडिट नहीं हुआ है। ट्वीट में यूजर ने अपने फोन पर आए मेसेज और ऐप ओपन करने पर मिले नोटिफिकेशन के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया है।
365 दिन की वैधता
365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी 24जीबी डाटा देती है। वहीं, 50जीबी फ्री डाटा वाले ऑफर को जोड़ने पर इस प्लान में मिलने वाले डाटा बढ़ कर कुल 74जीबी हो जाता है। इसे भी पढ़ें: Vi लाया 150GB डाटा वाला नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये लाभ

फ्री मिलेगी कॉलिंग
प्लान में सब्सक्राइबर्स को देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 3600 फ्री एसएमएस के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी Vi Movies & TV का भी फ्री ऐक्सेस दे रही है।





















