
Vodafone Idea को मिलाकर एक हुई टेलीकॉम कंपनी Vi ने अपने यूजर्स को नया तोहफा देते हुए देश में Wi-Fi calling सर्विस की शुरूआत कर दी है। पिछले कुछ समय से टेस्टिंग स्टेज पर चल रही है सर्विस को कल कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। वीआई यानि वोडफोन आइडिया की यह नई शुरूआत कंपनी के यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाली है जिसके चलते फोन में नेटवर्क न होने के बावजूद आस-पास मौजूद वाई-फाई सिग्नल के जरिये ही वॉयस कॉलिंग की जा सकेगी।
Vi ने वाई-फाई कॉलिंग की शुरूआत करने हुए बताया है कि यह सेवा फिलहाल देश के चुनिंदा सर्किल्स में ही चालू की गई है जो आने वाले दिनों में फेज़ टू फेज़ पूरे भारत के सभी इलाकों में उपलब्ध हो जाएगी। वोडाफोन आइडिया द्वारा Wi-Fi calling service को फिलहाल महाराष्ट्र, गोवा और कलकत्ता सर्किल्स में शुरू किया गया है और यहां रहने वाले मोबाइल यूजर कंपनी की इस सहूलियत का फायदा उठा पाएंगे।

आउटडोर कॉल क्वालिटी में वोडाफोन सबसे आगे
इंडोर कॉल क्वालिटी के मामले में वोडाफोन को 4.6 रेटिंग प्राप्त हुई है, जबकि आउटडोर कॉल क्वालिटी में इसे 4.3 रेटिंग मिली है। वहीं, दूसरी ओर आइडिया को इंडोर 4.9 रेटिंग मिली है जबकि आउटडोर 4.8 रेटिंग हालिस हुई है। एयरटेल को 3.9 और 3.5, बीएसएनएल को 3.9 और 4.3 व जियो को 3.9 और 3.6 रेटिंग मिली है।
याद दिला दें कि अक्टूबर महीने में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट में बीएसएनएल के पास 3.4 / 5 फीडबैक रेटिंग, रिलायंस जियो और वोडाफोन 3.3 की रेटिंग और एयरटेल को 3.0 स्टार रेटिंग मिले थे। इस महीने में यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर BSNL वॉइस कॉल क्वालिटी के मामले में पहले नंबर पर था।





















