Airtel और Jio की होगी छुट्टी, Vi ने अनलिमिटेड डाटा के साथ पेश किए दो नए पोस्टपेड प्लान्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/vodafone-idea-.jpg

खर्च मे डूबी वोडाफोन-आइडिया (Vi) अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक नया तोहफा लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने दो नए RedX Family Plan पेश किए हैं। कंपनी की ओर से पेश किए गए दोनों ही पोस्टपेड प्लान फैमिली प्लान कैटेगरी के अंदर लाए गए हैं। इसका मतलब है कि इन प्लान में परिवार के एक से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बात करें नए पोस्टपेड प्लान्स (Vi Postpaid Plans) की कीमत की तो यह 1699 रुपए और 2299 रुपए प्रति महीना है। आइए आगे आपको इन दोनों प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं।

1,699 रुपए वाला Vi RedX Family Plan

इस प्लान की खासियत की बात करें तो इसे फैमली के 3 लोग एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ भी मिलता है। साथ ही प्लान में 3000 एसएमएस हर महीने इस्तेमाल करने के लिए मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone Idea, जानें 30 दिन का प्लान किसका है बेस्ट

इन सबके बाद भी इस प्लान में Amazon Prime, Netflix और Hotstar VIP की सालभर की मेंबरशिप के साथ Vi Movies and TV VIP एक्सेस, 7 दिन का इंटरनेशनल रोमिंग पैक, और डोमेस्टिक एयरपोर्ट लॉन्ज का एक्सेस दिया जा रहा है।

Pic Credit : freepik

2,299 रुपए का Vi RedX Family Plan

इस प्लान में आपकी फैमली के 5 लोग इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा और 3000 एसएमएस हर महीने मिलते हैं। इसके अलावा Amazon Prime, Netflix और Hotstar VIP की सालभर की मेंबरशिप के साथ Vi Movies and TV VIP एक्सेस, 7 दिन का इंटरनेशनल रोमिंग पैक, और डोमेस्टिक एयरपोर्ट लॉन्ज का एक्सेस भी दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: ये रहे Vodafone Idea के 300 रुपए से कम के रिचार्ज, फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

799 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान हुआ बंद

फ्रीलांस पत्रकार बाला योगेश ने दूसरी ओर जानकारी दी है कि वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने पोर्टफोलियो से 799 फैमिली पोस्टपेड प्लान को हटा लिया है। फैमिली प्लान की शुरुआत अब 699 रुपए से होती है। इसके अलावा Vodafone Idea ने भी कथित तौर पर नए यूजर्स के लिए 199 एड-ऑन प्लान की कीमत अब 249 रुपए कर दी है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने यह कदम उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़ाने के लिए किया है।