
अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी जियोनी के इंडिया हेड अरविंद वोहरा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। वहीं आज एक दूसरी बड़ी खबर है। 91 मोबाइल्स को सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वीवो इंडिया के चीफ मार्केटिंग आॅफिसर विवेक ज़ैंग ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि किन कारणो से ऐसा किया है यह फिलहाल जानकारी नहीं है।
अब भारत में विवेक ज़ैंग की जगह कौन आएगा फिलहाल इस बारे में अभी तय नहीं है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी जल्द ही नाम तय करने वाली है। जहां तक विवेक जैंग की बात है तो कंपनी ने वर्ष 2014 में भारत में कदम रखा था और विवेक तब से वीवो के साथ जुड़े थे। हालांकि इस बारे में हमने कंपनी ने जानने की कोशिश की लेकिन फिलहाल कुछ भी कहने से मना कर दिया है। सबसे पहले इस खबर को एक्सचेंज फोर मीडिया ने प्रकाशित किया है।
वीवो भारत की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। देश के 22 जिलों में 400 से भी ज्यादा शहरों में वीवो के रिटेल स्टोर उपलब्ध हैं। ब्रांड बिल्डिंग के कंपनी 2,199 करोड़ रुपये में आइपीएल के साथ 5 साल का करार किया है। वहीं प्रो कबड्डी लीग में भी 300 करोड़ रुपये का स्पॉन्सरशीप किया है।





















