Vivo G5i और Vivo G5z लॉन्च, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon 4 Gen 2 के साथ चीन में आए नए स्मार्टफोन

Vivo ने होम मार्केट चीन में Vivo G5i और Vivo G5z स्मार्टफोंस को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि दोनों लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें केवल ब्रांडिंग का अंतर रखा गया है। दोनों डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, बड़ी 7,200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।
Vivo G5i और Vivo G5z के स्पेसिफिकेशंस
Vivo G5i और Vivo G5z स्मार्टफोंस में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.6:9, पिक्सल डेंसिटी 256ppi और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो है।
परफॉरमेंस के लिए Vivo G5i और Vivo G5z में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। जिसके साथ Adreno 613 GPU लगाया गया है। फोन में 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ये स्मार्टफोंस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करते हैं। साथ ही Vivo का Blue Heart Little V AI असिस्टेंट भी मिलता है, जो वॉयस कमांड, स्मार्ट सजेशन और स्कैनिंग जैसी सुविधाएं देता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo G5i और Vivo G5z में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें ऑटोफोकस और f/1.8 अपर्चर मिलता है। यह कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट से लैस है। दोनों कैमरों से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Vivo G5i और Vivo G5z स्मार्टफोंस की बड़ी खासियत 7,200mAh की बड़ी बैटरी है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 33W तथा 22.5W चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ भी कम्पैटिबल है। इसके अलावा OTG रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिल जाएगा।
ऑडियो के लिए स्टीरियो डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी में 5G, डुअल नैनो SIM, Wi-Fi Display, MU-MIMO, Bluetooth 4.2, NFC, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C, OTG और इंफ्रारेड (IR) ब्लास्टर शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Wake फेस अनलॉक फीचर जोड़ा गया है।
Vivo G5i और Vivo G5z को IP68 और IP69 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ लाया गया है। इसके अलावा इन्हें फाइव-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।
Vivo G5i और Vivo G5z की कीमत
Vivo G5i और Vivo G5z को दो स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया है। इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल CNY 2,199 (करीब 26,400 रुपये) में पेश किया गया है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,899 (करीब 33,600 रुपये) रखी गई है। दोनों मॉडल्स चीन में Obsidian Black कलर ऑप्शन में सेल होंगे।
फिलहाल Vivo ने Vivo G5i और Vivo G5z स्मार्टफोंस को केवल चीन में लॉन्च किया है और इनके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आने वाले महीनों में इन्हें अन्य बाजारों में भी पेश कर सकती है।
Vivo G5i और Vivo G5z उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन और रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं। हालांकि, और बेहतर परफॉरमेंस चाहते हैं तो Samsung, Oppo, iQOO और Infinix के विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।