
Vivo की Y-सीरीज खासतौर पर आम यूजर्स के लिए आकर्षक और शानदार डिजाइन वाले स्मार्टफोंस पेश करने के लिए जानी जाती है। यह सीरीज अक्सर डिस्प्ले, बैटरी या कैमरे जैसे फीचर्स में अपने सेगमेंट में कुछ अलग पेश करती है। वहीं, अब, 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सूत्रों से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि Vivo Y-सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें सेगमेंट की सबसे स्लिम कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यहां जानें इस फोन से जुड़ी कुछ और अहम जानकारियां:
भारत में वीवो का आगामी Y सीरीज स्मार्टफोन
- Vivo की Y-सीरीज का यह नया और बिना नाम वाला स्मार्टफोन अब तक का सबसे स्लिम डिवाइस हो सकता है।
इसमें 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, जो अपने सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा। - जहां तक मोटाई की बात है, यह फोन सिर्फ 7.49mm पतले बॉडी प्रोफाइल के साथ आ सकता है और इसे वन-पीस फ्रेम डिजाइन में पेश किया जाएगा।
- हमें इस फोन के रंग विकल्पों की भी जानकारी मिली है। यह आगामी Y-सीरीज स्मार्टफोन फ्रीस्टाइल वाइट, फेस्टिव गोल्ड, और नेबुला पर्पल कलर्स में आ सकता है।
- खास बात यह है कि हर फ्रीस्टाइल वाइट यूनिट में रियर साइड पर अलग-अलग पैटर्न मिलेगा, यानी इस रंग में कोई भी दो यूनिट्स एक जैसे डिजाइन के साथ नहीं आएंगे।
Vivo Y सीरीज के तहत लेटेस्ट मौजूदा कर्व्ड डिस्प्ले फोंस
- Vivo Y300 Plus 5G (अक्टूबर 2024 में लॉन्च): ₹23,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Snapdragon 695 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Vivo Y200 Pro 5G (मई 2024 में लॉन्च): इस स्मार्टफोन में Vivo Y300 Plus 5G के समान ही चिपसेट और कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसे ₹24,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन में 64MP OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
आने वाला Vivo स्मार्टफोन ऊपर बताए गए फोंस की तुलना में ज्यादा किफायती हो सकता है, क्योंकि लीक में इसे “सेगमेंट का पहला 3D AMOLED डिस्प्ले” वाला फोन बताया गया है। यहां “सेगमेंट” से मतलब ₹15,000 से कम कीमत वाले फोंस से हो सकता है, क्योंकि Infinix पहले ही ₹15,999 में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ Infinix Note 50s 5G+ पेश कर चुका है।









