Vivo S50 और S50 Pro mini की पूरी डिटेल्स आई सामने, 15 दिसंबर को होगी लॉन्चिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/vivo-s50-and-s50-pro-mini-china-telecom-website-listings-specs-design.jpg

Vivo अपनी S50-सीरीज का नया लाइनअप 15 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। इसमें Vivo S50 और Vivo S50 Pro mini मॉडल्स आएंगे। वहीं, पेश होने से पहले ही दोनों China Telecom की वेबसाइट पर स्पॉट हुए हैं। लिस्टिंग में स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशंस, स्टोरेज वेरिएंट्स और डिजाइन रेंडर्स सामने आए हैं। आइए, आगे एस50 सीरीज मोबाइल्स से जुड़ा ये अपडेट विस्तार से जानते हैं।

Vivo S50 (V2528A) की China Telecom लिस्टिंग के अनुसार यह मॉडल 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आ सकता है। कंपनी चार कलर वेरिएंट्स Space Black, Confession, Inspiration Purple और Serene Blue पेश कर सकती है। लिस्टिंग में Inspiration Purple रंग भी देखा गया है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo S50 में 6.59-इंच का डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। यह Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट (SM8635) से लैस हो सकता है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर Vivo S50 में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो लंबा बैकअप दे सकती है।

Vivo S50 Pro mini (V2527A) की बात करें तो यह मॉडल भी Space Black, Confession और Inspiration Purple रंगों में लिस्ट किया गया है। जिसमें Confession कलर का डिजाइन रेंडर भी सामने आया है। इसके लिए भी 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB स्टोरेज वैरियंट आ सकते हैं।

Vivo S50 Pro mini में 6.31-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरा के लिए 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में USB 2.0 पोर्ट उपलब्ध हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर बन सकती है। क्योंकि यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (SM8845) चिपसेट से लैस बताया गया है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह भी Android 16 पर काम करेगा।

इसके अलावा लिस्टिंग में Vivo S50 और Vivo S50 Pro mini की सेल डेट भी सामने आई है। बताया गया है कि यह लाइनअप आने वाले 20 दिसंबर से उपलब्ध हो सकता है।

अपकमिंग Vivo S50 सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो कॉम्पैक्ट और बड़े डिजाइन में प्रीमियम परफॉरमेंस पसंद करते हैं। साथ ही जो बड़ी बैटरी, पेरिस्कोप कैमरा और बढ़िया चिपसेट वाला डिवाइस तलाश रहे हैं। मार्केट में इस लाइनअप का मुकाबला संभावित तौर पर  Oppo Reno 15 सीरीज, OnePlus Ace 6T और Realme Neo 8 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप चीन में हैं और जल्द ही नया फोन लेना चाहते हैं तो Vivo S50 सीरीज आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है। आप इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको 15 दिसंबर के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।