Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ दिखा Vivo S50, लॉन्च से पहले देखें Geekbench डिटेल्स

Vivo ने अपनी आगामी Vivo S50 सीरीज के डिजाइन को आधिकारिक तौर पर बीते दिन ही शेयर किया है। इसमें Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini स्मार्टफोंस आएंगे। इसी बीच V2528A मॉडल नंबर बेंचमार्किंग प्लेटफार्म Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। यह S50 को सकता है। इस लिस्टिंग में डिवाइस के प्रोसेसर और परफॉरमेंस से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, V2528A मॉडल नंबर को सबसे पहले टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Geekbench पर स्पॉट किया है। टिपस्टर ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए पुष्टि की है कि यह मॉडल Vivo S50 है। Geekbench स्कोर की बात करें तो फोन ने सिंगल-कोर में 2044 और मल्टी-कोर में 5851 का स्कोर हासिल किया है।
लिस्टिंग में एक तीन-क्लस्टर CPU कॉन्फिग्रेशन भी सामने आया है। जिसमें एक प्राइमरी कोर 3.01GHz पर, चार कोर 2.80GHz पर और तीन कोर 2.02GHz पर क्लॉक्ड हैं। सोर्स कोड में Adreno 735 GPU का जिक्र भी दिया गया है। यानी Vivo S50 फोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है।
डिवाइस Android 16 OS पर रन करने वाला बताया गया है। गीकबेंच पर सामने आया वैरियंट करीब 16GB RAM वाला हो सकता है। माना जा रहा है कि इतनी ही मेमोरी तक लॉन्च के समय मिल सकती है।
बताते चलें कि ब्रांड ने Vivo S50 सीरीज का लॉन्च दिसंबर में कंफर्म किया है। हालांकि अभी लॉन्च डेट आना बाकि है। दोनों मॉडल्स 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर ने पुष्टि की है कि S50 और S50 Pro Mini दोनों में LPDDR5X (9600Mbps) RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएंगे। यदि बात करें Vivo S50 Pro mini की तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। अब तक आई जानकारी के अनुसार Vivo S50 सीरीज में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.0, IP69 + IP68 रेटिंग जैसे अन्य फीचर्स दिए जा सकते हैं।
अपकमिंग Vivo S50 सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो कॉम्पैक्ट और बड़े डिजाइन में प्रीमियम परफॉरमेंस पसंद करते हैं। साथ ही जो बड़ी बैटरी, पेरिस्कोप कैमरा और बढ़िया चिपसेट वाला डिवाइस देख रहे हैं। मार्केट में Vivo S50 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Oppo Reno 15 सीरीज, OnePlus Ace 6T और Realme Neo 8 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।
यदि आप आने वाले महीने में नया फोन लेना चाहते हैं तो Vivo S50 सीरीज आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।