Snapdragon 8 Gen 5 के साथ सामने आया Vivo S50 Pro Mini, जानें गीकबेंच स्कोर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/vivo-s50-series-design-confirmed-launch-soon-china-specs.jpg

Vivo जल्द ही चीन में अपनी नई S50 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसके तहत Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini लॉन्च होंगे। इनका लॉन्च दिसंबर में कंफर्म हुआ है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है इससे पहले स्टैंडर्ड Vivo S50 Mini को Geekbench पर देखा गया है। वहीं, बेस मॉडल Vivo S50 पूर्व में इस प्लेटफार्म पर देखा गया था। आइए, आगे जानते हैं मिनी मॉडल ने यहां क्या स्कोर किया है और इसमें कैसे स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं।

Geekbench लिस्टिंग में नया वीवो फोन V2527A मॉडल नंबर के साथ दिखा है। माना जा रहा है कि यही Vivo S50 Pro Mini है। इस डिवाइस ने सिंगल-कोर में 2778 और मल्टी-कोर में 9344 का स्कोर हासिल किया है। इसमें दो हाई-परफॉरमेंस कोर 3.80GHz और छह परफॉरमेंस कोर 3.32GHz क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं। सोर्स कोड में Adreno 829 GPU की पुष्टि की गई है। जिससे लगता है कि डिवाइस को हाल ही में पेश किए गए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इसके अलावा लिस्टिंग में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और करीब 16GB RAM मिलने की डिटेल्स हैं।

पूर्व में आई जानकारी के अनुसार भी कंफर्म हो गया है कि Vivo S50 Pro Mini में Snapdragon 8 Gen 5 चिप, LPDDR5X Ultra RAM, UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6.31-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया सकता है।

कैमरा के मामले में Vivo S50 Pro Mini VCS अल्ट्रा-सेंसिटिव बायोनिक मेन कैमरा, Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर, 50MP फ्रंट कैमरा और सेल्फी के लिए एंटी-डिस्टॉर्शन सॉफ्ट लाइट से लैस हो सकता है। इसके अलावा यह फुल-फोकल-लेंथ जूम फ्लैश के साथ फ्लैगशिप-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस भी काफी प्रीमियम हो सकते हैं। बताया गया है कि Vivo S50 Pro Mini में 6500mAh की Blue Ocean बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में X-axis लीनियर मोटर, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.0 सेंसर और IP69 + IP68 वॉटर रेजिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। जो इस डिवाइस को अपने सेगमेंट में काफी दमदार बना सकती हैं।

Vivo S50 Pro Mini उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कॉम्पैक्ट और प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन का अनुभव लेना हैं। मार्केट में Vivo S50 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Oppo Reno 15 सीरीज, OnePlus Ace 6T और Realme Neo 8 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप आने वाले महीने में कॉम्पैक्ट फोन लेना चाहते हैं तो Vivo S50 Pro Mini आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में आगे भी अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।