Vivo S50 सीरीज का डिजाइन हुआ कंफर्म, अगले महीने लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/vivo-s50-series-design-confirmed-launch-soon-china-specs.jpg

Vivo ने अपनी आगामी Vivo S50 सीरीज के डिजाइन को लॉन्च से पहले ही आधिकारिक तौर पर शेयर किया है। दरअसल ब्रांड के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने नए लाइनअप की पहली झलक माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर जारी की है। जिसमें लुक, बिल्ड क्वालिटी और प्रमुख स्पेक्स की जानकारियां हैं। बता दें कि यह सीरीज दिसंबर 2025 में लॉन्च होने वाली है। इसमें S50 और Vivo S50 Pro Mini जैसे मॉडल्स आ सकते हैं। यह स्टाइलिश डिजाइन और बढ़िया कैमरा पसंद करने वाले यूजर्स के लिए हो सकती है। आइए, डिटेल्स जानते हैं।

आप नीचे दी गई तस्वीरों में देख सकते हैं कि Vivo S50 सीरीज में ऑल एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम दिख रहा है। जिसे ब्रांड ने नई सैटिन लिथोग्राफी प्रोसेस तकनीक से तैयार किया है। ब्रांड हेड के अनुसार इसका रियर पैनल “सूदिंग और जेंटल” टच वाला होगा। जो सर्दियों में इस्तेमाल के लिए बेहद आरामदायक फील दे सकता है।

टीजर में फोन का पतला फॉर्म फैक्टर, उभार वाला कैमरा मॉड्यूल, साइड में एंटेना लाइन्स, और राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन भी नजर आता है। फोन सिल्वर कलर में दिखा है। जो प्रीमियम लुक को दर्शाता है।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार नई इमेज Vivo S50 हो सकती है। जबकि ब्रांड हेड ने डिवाइस के नाम की पुष्टि नहीं की है। फोन की तस्वीर में फोन के रियर पर टेक्सचर्ड डिजाइन दिख रहा है, जो इसे और ज्यादा यूनिक बनाता है। डिवाइस के पीछे की तरफ मौजूद स्क्विरकल शेप कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरे और LED रिंग लाइट सहित LED फ्लैश लाइट हैं। इसके अलावा फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड 50MP IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की जानकारी बताई गई है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार Vivo S50 सीरीज में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.0, IP69 + IP68 रेटिंग जैसे अन्य फीचर्स दिए जा सकते हैं। रैम के मामले में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी जा सकती है। Vivo S50 Pro mini में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट की पुष्टि हो चुकी है। जबकि Vivo S50 में अन्य चिपसेट लगाया जा सकता है। जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है। इसके अलावा, दोनों मॉडलों को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है। जहां 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी दी गई थी।

अपकमिंग Vivo S50 सीरीज उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है जो कॉम्पैक्ट और बड़े डिजाइन में प्रीमियम परफॉरमेंस चाहते हैं। साथ ही जो बड़ी बैटरी, पेरिस्कोप कैमरा और बढ़िया चिपसेट वाला डिवाइस देख रहे हैं। मार्केट में Vivo S50 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर  Oppo Reno 15 सीरीज, OnePlus Ace 6T और Realme Neo 8 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप आने वाले महीने में फोन लेना चाहते हैं तो Vivo S50 सीरीज आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।