Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 4G स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स सब हुए लीक

Vivo T1 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर और Vivo T1 4G स्मार्टफोन Snapdragon 680 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

Join Us icon

Vivo इन दिनों Vivo X80 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Vivo होम मार्केट चीन में 25 अप्रैल को Vivo X80 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। चीन में लॉन्च होने के बाद कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इसके साथ ही वीवो चीन में Vivo S15 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वहीं कंपनी भारत में T सीरीज के दो स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि Vivo T-सीरीज के दो स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। अब इंडिया टूडे ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकरी शेयर की है। वीवो भारत में मई महीने में Vivo T1 Pro और Vivo T1 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। वीवो के दोनों स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे।

Vivo T1 Pro और Vivo T1 मई में होंगे लॉन्च

Vivo T सीरीज के तहत कंपनी अब तक Vivo T1 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। वीवो का यह फोन भारत में 15,990 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। Vivo जल्द ही टी सीरीज को दो और स्मार्टफोन 一 Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 4G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। Vivo T1 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300 निट्स होगी। इसके साथ ही फोन में 64MP सुपर नाइट कैमरा दिया जा सकता है।

वीवो का यह स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल बैटरी कैपेसिटी को लेकर जानकारी नहीं है। वीवो के इस फोन में आठ लेयर वाला लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन को गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर Snapdragon 778 5G SoC, Android 12 और 8GB की रैम के साथ पेश किया गया है।

वहीं बात करें Vivo T1 4G स्मार्टफोन की तो यह फोन भी AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वीवो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 680 SoC और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो का यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

वीवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित Funtouch OS के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो के दूसरे T सीरीज स्मार्टफोन की तरह ये दोनों फोन भी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। कीमत की बात करें तो T1 Pro स्मार्टफोन को भारत में 25,000 रुपये और T1 4G स्मार्टफोन को 15,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वीवो ने फ़िलहाल इन स्मार्टफ़ोन के लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here