Vivo T3 Pro vs Realme 13 Pro, जानें किस 5G Phone की प्रोसेसिंग है ज्यादा फास्ट और पावरफुल

Join Us icon

Vivo T3 Pro इंडिया में लॉन्च हो गया है। Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट की ताकत से लैस इस मोबाइल की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। इस रेंज में पहले से ही मौजूद Realme 13 Pro इसे टक्कर देने के लिए तैयार बैठा है। रियलमी मोबाइल में भी Qualcomm का प्रोसेसर लगा है। दोनों में से किस फोन की प्रोसेसिंग ज्यादा फास्ट और पावरफुल है यह जानने के लिए हमने इनका कंपैरिजन किया है, जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

प्रोसेसर का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरVivo T3 ProRealme 13 Pro
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड1x 2.63GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 2.4GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 1.8GHz Cortex-A510
4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95GHz Cortex-A55
जीपीयूएड्रेनो 720 जीपीयूएड्रेनो 710 जीपीयू
मेमोरी8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

वीवो टी3 प्रो और रियलमी 13 प्रो दोनों में 8-कोर प्रोसेसर दिया है। किस फोन का प्रोसेसर ज्यादा पावर रखता है जह परखने के लिए दोनों में ही गीकबेंच बेंचमार्क को रन किया गया। इस टेस्ट में Vivo T3 Pro का सिंगल-कोर स्कोर 1147 रहा जब्कि Realme 13 Pro ने 872 सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर पाया।

इसी तरह वीवो टी3 प्रो का गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर 3117 रहा तथा रियलमी 13 प्रो 5जी स्मार्टफोन ने 2826 गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त किया। सिंगल और मल्टी कोर दोनों ही स्थिति में Vivo T3 Pro का गीकबेंच स्कोर बेहतर रहा।

गौरतलब है कि वीवो टी3 प्रो में काम करने वाला स्नैपड्रैगन चिपसेट जहां 1.8GHz से लेकर 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं रियलमी 13 प्रो में मौजूद स्नैपड्रैगन चिपसेट 1.95GHz से लेकर 2.4GHz की स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

विजेता : Vivo T3 Pro

AnTuTu टेस्ट

CPU परफॉर्मेंस में वीवो टी3 प्रो के आगे निकलने के बाद हमने इस मोबाइल तथा रियलमी 13 प्रो के GPU, Memory और UX की परफॉर्मेंस भी चेक करनी चाही। दोनों स्मार्टफोंस में हमने एनटूटू बेंचमार्क को रन किया तथा इनकी ताकत को परखा।

टेस्टिंग के दौरान Vivo T3 Pro का एनटूटू स्कोर 812119 आया। वहीं Realme 13 Pro ने 664130 ओवरॉल एनटूटू स्कोर प्राप्त किया। पाठकों को बता दें कि दोनों फोंस के GPU एनटूटू स्कोर में 1 लाख 35 हजार से भी ज्यादा का अंतर आया है! और इसी प्वाइंट पर वीवो फोन लीड बना लेता है।

AnTuTu ScoreVivo T3 ProRealme 13 Pro
सीपीयू स्कोर257595211534
जीपीयू स्कोर255679119815
मेमोरी स्कोर144930177834
यूएक्स स्कोर153915154947
ओवरॉल एनटूटू स्कोर812119664130

वहीं दूसरी ओर मेमोरी और यूएक्स में मामले में रियलमी स्मार्टफोन वीवो को टक्कर देता है। उपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि किस फोन का कौन सा आस्पेक्ट ज्यादा बेहतर काम करता है और फोन की ओवरॉल परफॉर्मेंस में कितनी भागीदारी रखता है।

विजेता : Vivo T3 Pro

Throttling टेस्ट

गीकबेंच और एनटूटू बेंचमार्क ने यह जता दिया कि वीवो टी3 प्रो में दिया गया चिपसेट अधिक ताकतवर है तथा फास्ट प्रोसेस कर सकता है। लेकिन क्या ज्यादा वर्क लोड और हैवी प्रोसेसिंग की स्थिति में भी यह मोबाइल उतना ही इफेक्टिवली काम कर पाएगा? यही जानने के लिए हमने इसमें Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया।

इस टेस्ट में वीवो टी9 प्रो 5जी फोन के प्रोसेसर का स्कोर 67.9 प्रतिशत आया। वहीं थ्रॉटलिंग रियलमी 13 प्रो के प्रोसेसर ने 77.0 प्रतिशत क्षमता के साथ काम किया। गौरतलब है कि जिसका परफॉर्मेंस प्रतिशत थ्रॉटलिंग की स्थिति में जितना ज्यादा होगा, उस फोन का प्रोसेसर उतना ही पावरफुल और लंबे समय तक चलने वाला होगा। यानी थ्रॉटलिंग सिचुएशन में रियलमी बेहतर काम कर पाएगा।

विजेता : Realme 13 Pro

Gaming टेस्ट

कुछ टेस्ट में Vivo T3 Pro आगे रहा तो कुछ में Realme 13 Pro ने अपना प्रभाव छोड़ा। ऐसे में चेक करना जरूरी था कि जब दोनों स्मार्टफोंस गेम खेला जाएगा तो कौन सा मोबाइल ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर सकेग। हमने इन फोंस में BGMI और COD: Mobile को प्ले किया तथा दोनों को ही 30-30 मिनट तक रन किया। गेमिंग टेस्ट में जांचा गया कि कौन सा फोन ज्यादा गर्म हुआ तथा किसी बैटरी ज्यादा घटी।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Vivo T3 Pro36.6FPS3.8 डिग्री7 प्रतिशत
Realme 13 Pro36.45FPS6.2 डिग्री8 प्रतिशत

BGMI को 30 मिनट तक खेलने के बाद वीवो टी3 प्रो का तापमान केवल 3.8 डिग्री ही बढ़ हुआ पाया गया जिसे बेहतरीन कहा जाएगा वहीं रियलमी 13 प्रो में इस गेम को खेले जाने के बाद उसका टेम्परेचर 6.2 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं बैटरी ड्रॉप की बात करें तो गेम के बाद Vivo T3 Pro की बैटरी 7 प्रतिशत तथा Realme 13 Pro की बैटरी 8 प्रतिशत कम हुई थी।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Vivo T3 Pro52.14FPS3.1 डिग्री5 प्रतिशत
Realme 13 Pro50.48FPS6.6 डिग्री8 प्रतिशत

COD को आधा घंटा खेलने के बाद भी वीवो टी3 प्रो ने हमको चौंकाया। इस मोबाइल का टेम्परेचर सिर्फ 3.1 डिग्री ही बढ़ा हुआ था जो दर्शाता है कि इस गेमिंग के दौरान यह बहुत कम हीट होगा। वहीं रियलमी 13 प्रो का टेम्परेचर गेमिंग के दौरान 6.6 डिग्री बढ़ गया था। इसी तरह बैटरी ड्रेन टेस्ट में भी वीवो की बैटरी 5 प्रतिशत तथा रियलमी फोन की बैटरी 8 कम हुई थी।

विजेता : Vivo T3 Pro

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सVivo T3 ProRealme 13 Pro
डिस्प्ले6.77″ FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED6.7″ FHD+ 120Hz Curved Vision OLED
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
ऑपरेटिंग सिस्टमFunTouch OS 14 + Android 14realme UI 5.0 + Android 14
मेमोरी8GB RAM + 256GB Storage12GB RAM + 512GB Storage
बैक कैमरा50MP Sony IMX882 (OIS) + 8MP Ultra-wide50MP Sony LYT-600 (OIS) + 8MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie32MP Selfie
बैटरी5,500mAh Battery5,200mAh Battery
चार्जिंग80W FlashCharge45W SUPERVOOC

कीमत का कंपैरिजन

Vivo T3 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999
  • वीवो टी3 प्रो 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 128जीबी स्टोरेज का प्राइस 24,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज का रेट 26,999 रुपये है। गौरतलब है कि वीवो टी3 प्रो की सेल 3 सितंबर से शुरू होगी तथा इसे Sandstone Orange और Emerald Green कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Realme 13 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹26,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹28,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage = ₹31,999
  • रियलमी 13 प्रो 5जी के 8जीबी रैम वाले वेरिएंट को 128जीबी स्टोरेज के साथ 26,999 रुपये में तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज का प्राइस 31,999 रुपये है। यह रियलमी मोबाइल Monet Gold, Monet Purple और Emerald Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Vivo T3 Pro या Realme 13 Pro किसे खरीदें?

    उपरोक्त कंपैरिजन में आप देख ही चुके हैं कि बेंचमार्क टेस्ट में वीवो वी3 प्रो 5जी फोन जीतता है। यह न सिर्फ आंकड़ों में रियलमी 13 प्रो को पीछे छोड़ता है बल्कि लाइव गेमिंग टेस्ट में भी इसने जबरदस्त परफॉर्म किया है। अगर कीमत के लिहाज से देखें तो भी यह फोन रियलमी से सस्ता है। ऐसे में फैसला एक तरफा कहा जा सकता है कि अगर कम पैसा खर्च करके बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए तो Vivo T3 Pro बेहतर विकल्प साबित होगा।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here