
vivo और iQOO ने अपने दो 5G स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने vivo T5 Lite 5G और iQOO Z11 Lite 5G के अलग-अलग RAM और स्टोरेज मॉडल्स की नई कीमतें जारी की हैं। नई कीमतें 3 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं। कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वैरियंट में हुई है। जो अब 2,000 रुपये तक महंगे हो गया हैं। आइए, आगे सभी वैरियंट की नई कीमत देखते हैं।
vivo T5 Lite 5G की नई कीमत
vivo T5 Lite 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत पहले 19,999 रुपये थी लेकिन अब नई कीमत 20,499 रुपये हो गई है। यानी इस वैरियंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वैरियंट पहले 21,999 रुपये में आता था। जो अब 22,999 का रुपये हो गया है। इस मॉडल पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी vivo T5 Lite 5G के 6GB RAM +256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत में हुई है। इसकी पुरानी कीमत 24,999 रुपये थी। जबकि अब नई कीमत 26,999 रुपये हो गई है। यानी यह 2,000 रुपये महंगा हुआ है।
| मॉडल | ओल्ड प्राइस | नई कीमत | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| vivo T5 Lite 5G (4GB+128GB) | 19,999 रुपये | 20,499 रुपये | 500 रुपये |
| vivo T5 Lite 5G (6GB+128GB) | 21,999 रुपये | 22,999 रुपये | 1,000 रुपये |
| vivo T5 Lite 5G (6GB+256GB) | 24,999 रुपये | 26,999 रुपये | 2,000 रुपये |
| iQOO Z11 Lite 5G (4GB+128GB) | 19,499 रुपये | 19,999 रुपये | 500 रुपये |
| iQOO Z11 Lite 5G (6GB+128GB) | 21,499 रुपये | 22,499 रुपये | 1,000 रुपये |
| iQOO Z11 Lite 5G (6GB+256GB) | 24,499 रुपये | 26,499 रुपये | 2,000 रुपये |
iQOO Z11 Lite 5G की नई कीमत
iQOO Z11 Lite 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत पहले 19,499 रुपये थी। जो 19,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की पुरानी कीमत 21,499 रुपये थी लेकिन कीमत बढ़ने के बाद अब यह 22,499 रुपये में मिलेगा। इसकी कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
यदि 6GB RAM + 256GB स्टोरेज की बात करें तो iQOO Z11 Lite 5G पहले 24,499 रुपये में उपलब्ध था। जो 26,499 रुपये का हो गया है। यानी कीमत 2,000 रुपये बढ़ाई गई है।
संभावित कारण
कंपनी ने vivo T5 Lite 5G और iQOO Z11 Lite 5G की कीमत बढ़ाने की कोई वजह नहीं बताई है। हालांकि, स्मार्टफोन की कीमतों में इस तरह की बढ़ोतरी कुछ महीनों से लगातार सामने आ रही है। जो कंपोनेंट की कॉस्ट, सप्लाई चेन में बदलाव, करेंसी में उतार-चढ़ाव या बाजार की स्थिति के कारण हुई है।
vivo T5 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
vivo T5 Lite 5 फोन में 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोेसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी5 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo T5 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो टी5 लाइट 5जी फोन में तगड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं, इसमें 44W FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है जो तकरीबन 38 मिनट में मोबाइल को 1% से 50% चार्ज कर सकता है।










