Vivo T5 Pro 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, Geekbench पर दमदार स्कोर के साथ हुआ स्पॉट

Vivo अपनी T-सीरीज में नया फोन जोड़ रहा है। बीते दिन ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Vivo T5 Pro 5G को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले ही इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं। जिससे इसके अपग्रेड्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo T5 Pro 5G को भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां से फोन के कुछ फीचर्स पहले ही कंफर्म हो चुके हैं।
लीक के अनुसार, टिप्स्टर Sanju Choudhary ने बताया है कि Vivo T5 Pro 5G की कीमत भारत में 30,000 रुपये के आसपास से शुरू हो सकती है, जबकि इसका टॉप वैरियंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 36,999 रुपये तक का हो सकता है। अगर यह सही साबित होता है तो यह अपने पिछले मॉडल Vivo T4 Pro से महंगा होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये थी। हालांकि, देखना होगा कि कंपनी 15 अप्रैल को असल में क्या कीमत रखती है।
VIVO T5 Pro all variants will be under 37K:
• 6.8″ 1.5K 144Hz Flat OLED Display
• Snapdragon 7s Gen 4
• UFS 3.1
• 50MP + 8MP
• 9020mAh + 90W fast charging
• IP68/69
• 8.25mm12/256GB is the highest variant most probably (₹36,999 expected). The base variant will be… pic.twitter.com/2tQzOebMiq
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) April 8, 2026
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Geekbench लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें चार एफिशिएंसी कोर 1.80GHz पर, तीन परफॉरमेंस कोर 2.40GHz पर और एक प्राइम कोर 2.71GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करेगा। परफॉरमेंस टेस्ट में इस डिवाइस ने सिंगल-कोर में 1,214 और मल्टी-कोर में 3,146 का स्कोर हासिल किया है। जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल ऑप्शन बना सकता है।
सॉफ्टवेयर के तौर पर Vivo T5 Pro 5G में Android 16 मिलने की उम्मीद है और यह 12GB तक RAM के साथ आ सकता है। वहीं, कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देगा।
फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी, क्योंकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इतनी बड़ी बैटरी इस सेगमेंट में इसे खास बना सकती है और शानदार बैकअप की उम्मीद की जा सकती है।
आगामी Vivo T5 Pro 5G प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिसमें दमदार बैटरी, Snapdragon चिपसेट और बेहतर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। अगर इसकी कीमत 30,000 से 37,000 रुपये के बीच रहती है, तो यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो परफॉरमेंस और बैटरी दोनों बेस्ट देख रहे हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो 15 अप्रैल तक रुक सकते हैं। हम आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।