Vivo Tablet जल्द इंडिया में हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक

Join Us icon

Vivo Executive Vice President ने पिछले साल ही यह घोषणा कर दी थी कि वीवो कंपनी स्मार्टफोंस में सक्सेस पाने के बाद अब टैबलेट डिवाईसेज़ में भी हाथ आज़माएगी और साल 2022 की पहली छमाही में पहला Vivo Tablet बाजार में उतार दिया जाएगा। वहीं अब कंपनी की घोषणा से पहले ही इस वीवो टैबलेट की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। यह Vivo Tablet 44W fast charging, 7,860mAh battery और 120Hz refresh rate display और Qualcomm Snapdragon 870 से लैस होगा।

कब लॉन्च होगा Vivo Tablet

वीवो अभी तक टैबलेट की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स कीे कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन एक ताजा लीक में इस आने वाले वीवो टैबलेट की कई स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा दिया है। वीवो के पहले टैबलेट डिवाईस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टिपस्टर डिजीटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की है। माना जा रहा है कि यह टैबलेट सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद ही विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगा।

Vivo Tablet with 44W charging 7860mAh battery Snapdragon 870 to launch in first half 2022

Vivo Tablet की स्पेसिफिकेशन्स

लीक के जरिये सामने आई डिटेल्स की बात करें तो बताया गया है कि यह वीवो टैबलेट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यही चिपसेट शाओमी के टैबलेट डिवाईस Xiaomi Pad 5 Pro में भी देखा गया था। इस टैबलेट में एंडरॉयड का सबसे नया ओएस एंडरॉयड 12 दिया जा सकता है जिसके साथ ही वीवो का यूजर इंटरफेस ओरिजनओएस भी देखने को मिलेगा।

Vivo contribute in fight against corona india donates ppe kit mask sanitizer v19 launching soon

Vivo Tablet में पंच-होल डिजाईन वाली लार्ज डिसप्ले दी जाएगी जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली होगी। बताया जा रहा है कि यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो टैबलेट में 7,860एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ ही इस डिवाईस में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here