ओपो एफ11 प्रो को टक्कर देने आ रहा है वीवो वी15, कीमत सिर्फ 22,990 रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/Vivo-V15.jpg

वीवो ने पिछले माह अपने फ्लैगशिप फोन वीवो वी15 प्रो को भारत में लॉन्च किया था। इसके कुछ दिन बाद ही हमने जानकारी दी थी कि कंपनी जल्द ही इसका छोटा संस्करण पेश कर सकती है जिसे वीवो वी15 का नाम दिया जाएगा। इसके साथ ही 91मोबाइल्स ने यह भी बताया था कि 25 फरवरी को इस फोन से पर्दा उठाया जा सकता है और कंपनी ने उस दिन अपने वेबसाइट पर इसे लिस्ट भी कर दिया। वहीं आज इस फोन के बारे में हमारे पास एक और खास जानकारी है। वीवो वी15 को कंपनी 15 मार्च से सेल के लिए पेश करने वाली है जहां इसकी कीमत 22,990 रुपये होगी।

91मोबाइल्स को इस बारे में जानकारी वीवो के ही एक अधिकारी से मिली है जिसने और भी कई बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि ”कंपनी इसे पहले ही लॉन्च करना चाहती थी लेकिन आपो एफ11 की वजह से रुक गई और प्राइस का इंतजार करना चाहती थी। अब जब ओपो एफ11 प्रो को लॉन्च कर दिया गया है और उसके कीमत की घोषणा हो गई है तो कंपनी उससे कम कमत पर वीवो वी15 को पेश करेगी जो लगभग समान स्पेसिफिकेशन का है।”

गौरतलब है कि शुरू से ही भारतीय बाजार में ओपो और वीवो के बीच कड़ी प्रतिस्प्रधा देखने को मिली है और दोनों एक दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहते। वहीं बात अगर फ्लैगशिप की हो तो फिर मुकाबला और भी कड़ा हो जाता है।

वीवो वी15 के स्पेसिफिकेशन

वीवो वी15 में 6.39-इंच की वाटरड्रॉप नॉच वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। वीवो वी15 प्रो में भी ऐसा ही थी। हालांकि अंतर टेक्नोलॉजी का होगा। जहां प्रो में सुपर एमोलेड डिसप्ले है। वहीं वी15 में एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा वी15 प्रो में इन​ डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं वीवो वी15 में रियर माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर है।

जैसा कि हमने पहले भी बताया यह फोन वीवो वी15 प्रो का ही छोटा संस्करण है ऐसे में थोड़े बहुत कई बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। प्रो मॉडल में 48एमपी का ​ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि वीवो वी15 में आपको 24एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल + 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग) मिलेगा। हालांकि सेल्फी कैमरा दोनों में समान है। इसमें भी 32एमपी का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

हमने इससे पहले एक्सक्लूसिव इस बात की जानकारी दी थी कि वीवो वी15 में मीडियाटेक हेलियो पी70 प्रोसेसर होगा। वहीं, फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई-बेस्ड फनटच ओएस और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा।