बड़ी बैटरी और तीन कैमरे के साथ आएगा Vivo का नया फोन, जानें इसके शानदार फीचर्स

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने हाल ही में अपनी घरेलू मार्केट में नई ‘एस’ सीरीज़ के अंदर स्मार्टफोन एस1 को लॉन्च किया था। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि कंपनी अभी रुकने का नाम नहीं लेने वाली है। एक के बाद एक लॉन्च किए जा रहे फोन्स को देखकर ऐसा ही अंदाजा लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए वीवो के स्मार्टफोन्स को टेना पर स्पॉट किया गया है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट टेना पर वीवो का फोन देखा गया है जिसका मॉडल नंबर V1901A है। वहीं, इसके नेटवर्क वेरिएंट को मॉडल नंबर V1910T के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में डिवाइस के कुछ फीचर्स, कैमरा और बैटरी के बार में जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: 6जीबी रैम और ट्रिपल कैमरा के साथ आया वीवो एस1, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
vivo-new-phone-teena
लिस्टिंग के अनुसार Vivo V1901A में 6.35-इंच डिसप्ले है। हालांकि, यह पूरी लिस्टिंग नहीं है इसलिए इसमें रेजोल्यूशन की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, फोन के सेंटर में कैमरा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस में नॉच होगा। इसे भी पढ़ें: वीवो वी15 प्रो बनाम वी15, जानें कितना अंतर है दोनों फोन में

इसके अलावा डिवाइस के रियर पर तीन कैमरा होंगे। इन तीनों सेंसर के साथ ही इसमें एलईडी फ्लैश और इसके नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसके साथ ही लिस्टिंग में सामने आया है कि डिवाइस में 4,880एमएएच की बैटरी व एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। वहीं, Vivo 1901A को पिछले महीने गीकबेंच पर देखा गया था।

बता दें कि हाल ही में 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है जिसमें कंपनी के 2019 के रोडमैप का पता चला है। हमें यह जानकारी वीवो के ही एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर दी थी। उन्होंने हमें बताया कि “इस बार वीवो ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन हर सेग्मेंट में आने वाला है। आॅनलाइन में मध्यम बजट सेग्मेंट में कंपनी आने वाली है और इसके तहत एस1 मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। जबकि वाई3 और वाई5 जैसे मॉडल ऑफलाइन स्टोर के लिए होंगे। हां ज़ेड सीरीज के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। आईक्यू मॉडल में प्रीमियम फोन होंगे।”

हाल में वीवो एस1 को लेकर एक लीक आई थी जिसमें दावा किया गया है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन वीवो वी15 के समान ही हैं और भारत में भी इस फोन को लेकर कुछ ऐसी ही आशा की जा रही है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस1 का प्राइस बेहद ही अग्रेसिव होगा। भारत में इस फोन को 15,000 से नीचे के बजट में पेश किया जाएगा और यह ऑनलाइन एक्सक्लूसिव हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here