दमदार कैमरे के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo V21e 5G, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की पूरी जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/vivo-v21-5g-series-launch.jpeg

Vivo जल्द ही भारत में Vivo V21e स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को टीज करते हुए कंपनी ट्वीटर पर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि वीवो के V सीरीज के स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन होते हैं। इस स्मार्टफोन के कैमरा को टीज करते हुए कंपनी ने ट्विटर पर किए लेटेस्ट पोस्ट में कंपनी ने विराट कोहली को वीवो का कैमरा एक्सपीरियंस ऑफिसर बताया है। इस स्मार्टफोन के पोस्टर के टीज करते हुए कंपनी ने इसके लॉन्च डेट को लेकर भी ट्वीट किया था। हालांकि कंपनी ने इस ट्वीट को तुरंत डिलीट भी कर दिया है। कंपनी के डिलीट किए गए ट्वीट की माने तो Vivo V21e 5G स्मार्टफोन को भारत में 24 जून को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस ट्वीट को तुरंत डिलीट कर दिया था ऐसे में संभव है कि इस फ़ोन का इंडिया लॉन्च की डेट कुछ और भी हो सकती है।

Vivo V21e 5G कीमत (संभावित)

अपकमिंग Vivo V21e 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन भारत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो ने हाल में ही इस स्मार्टफोन के 4G को Snapdragon 720G चिपसेट के साथ मलेशिया में 1,299 RM (करीब 23,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है। माना जा रहा है कि V21e 5G स्मार्टफोन को Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo V21e 5G को भारत में 25,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme को पटखनी देने के लिए Vivo बना रहा बड़ा प्लान, जल्द लॉन्च करेगा दमदार बजट स्मार्टफोन

Vivo V21e स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (लीक)

Vivo V21e स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन 6.44-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ FHD+ पिक्सल रेजलूशन के साथ पेश किया जा सकता है। भारत में यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस चिपसेट के साथ यह फोन Geekbench और Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Google Play Console लिस्टिंग में यह फोन 8GB RAM के साथ स्पॉट किया गया था जो Android 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Airtel यूजर्स के लिए लेकर आया 456 रुपये प्लान, दो महीने तक बिना डेली लिमिट डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP और सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल का हो सकता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दिया जा सकती है, जो 44W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा।