स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप और 8GB रैम के साथ Vivo V50 गीकबेंच पर स्पॉट, जल्द होगी एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/vivo-v50-5g-image-leak.jpg
Highlights

Vivo ने भारत में V50 स्मार्टफोन के आगमन को आधिकारिक रूप से टीज किया है। हालांकि, कंपनी द्वारा लॉन्च तारीख का कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ब्रांड के एक टीजर पोस्टर के माध्यम से 18 फरवरी के संकेत मिल रहे हैं। डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले ही इसे कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले Vivo V50 को गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर देखा गया है, जिससे इसके प्रमुख हार्डवेयर की जानकारी सामने आई हैं। बता दें, यह मोबाइल Vivo V40 का सक्सेसर होगा जिसे पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था।

Vivo V50 गीकबेंच लिस्टिंग से सामने आए मुख्य स्पेसिफिकेशन

Vivo V50 के साथ Zeiss-ब्रांडेड रियर कैमरे की पेशकश मिलेगी। यह संभवतः चीन में उपलब्ध Vivo S20 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, दोनों मॉडलों के बीच कुछ बदलाव की उम्मीद की जा रही है, जैसा कि पिछले पीढ़ी के V-सीरीज में देखा गया था। Vivo S20 में 120Hz डिस्प्ले है, जिसमें 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 50MP + 8MP डुअल कैमरे, 16GB + 512GB तक रैम और स्टोरेज, और 6,500mAh की बैटरी है, जो 90W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

टिपस्टर के अनुसार, Vivo V50 के भारतीय वर्जन में दो 50MP रियर कैमरे और 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि बाकी स्पेसिफिकेशन चीनी मॉडल के समान रहने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के लीक हुए रेंडर में इसके पूर्व मॉडल के समान डिजाइन और रेड रंग का विकल्प दिखाई दिया है। आगामी पेशकश की कीमत लगभग 37,999 रूपये होने की खबर सामने आई है। जबकि, Vivo V40 को 34,999 रूपये में लॉन्च किया गया था।