
वीवो बता चुकी है कि वह इंडिया में अपनी ‘वी’ सीरीज का विस्तार करने जा रही है जिसके तहत Vivo V50 5G फोन पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से अभी इस मोबाइल की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन एक नए लीक में वीवो वी50 इंडिया लॉन्च डेट सामने आ गई है। लीक में दावा किया गया है कि Vivo V50 18 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा।
Vivo V50 इंडिया लॉन्च डेट
वीवो वी50 लॉन्च डेट इंडिया की जानकारी टिपस्टर पारस गुगलानी के जरिये सामने आई है। इस टिपस्टर ने इस फोन का एक टीज़र पोस्टर इंटरनेट पर शेयर किया है जिसमें फोन फोटो के साथ ही लॉन्च डेट काउंटडाउन चल रहा है। यह टीज़र फोटो 1 फरवरी की है तथा इसमें ’17 दिन शेष’ लिखा गया है। इस हिसाब से अनुमान लगाया गया है कि वीवो वी50 इंडिया में 18 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। बहरहाल अभी फोन की पुख्ता लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
So 18th Feb is confirmed!!✅
Vivo V50 5G pic.twitter.com/9yC25V5BXS
— Paras Guglani (@passionategeekz) February 1, 2025
Vivo V50 5G इमेज
वीवो वी50 में पंच-होल स्टाइल वाली Quad-curved डिस्प्ले दी जा सकती है। इसे AMOLED पैनल पर पेश किया जा सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। फोन को राउंड ऐज डिजाइन पर बनाया गया है।
Vivo V50 में Carl Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा जिसकी ब्रांडिंग फोन के बैक कैमरा सेटअप में मौजूद है। इस फोन में दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनके साथ सर्किलनुमा बड़े साइज की रिंग लाइट दी गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो वी50 सीरीज में शायद कलर चेंजिंग ऑरा लाइट को लाया जाएगा। बैक पैनल पर नीचे दाईं ओर vivo की मुहर भी लगी हुई है।
Vivo V50 5G की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
- Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 6,000mAh battery
- 50MP Selfie Camera
- 50MP + 50MP Rear Camera
- 6.78″ FHD+ AMOLED Screen
प्रोेसेसर : नए लीक में भी यही बताया गया है कि वीवो वी50 5जी फोन को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo V50 5G फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। टिपस्टर का दावा है कि वीवो वी50 इतनी बड़ी बैटरी से लैस सेगमेंट का सबसे स्लीम मोबाइल फोन साबित हो सकता है।
कैमरा : Vivo V50 5जी मोबाइल में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाने की बात लीक में कही गई है। वहीं फोन के बैक पैनल पर बने डुअल रियर कैमरा सेटअप में भी दोनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं।
डिस्प्ले : लीक में वीवो वी50 की स्क्रीन वीवो एक्स200 प्रो जैसी बताई जा रही है। बता दें कि यह स्मार्टफोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। एक्स200 प्रो की स्क्रीन एमोलेड पैनल बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 452PPI और 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
लीक हुई फोटो में वीवो वी50 5जी फोन को रोज़ रेड (Rose Red) कलर में दिखाया गया है। वहीं अन्य लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में ग्रे (Grey), ब्लू (Blue) और व्हाइट (White) कलर ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।









