Snapdragon 6s Gen 2 के साथ लॉन्च हुआ नया Vivo V60 Lite, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग से लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/vivo-v60-lite-snapdragon-6s-4g-gen-2-6500mah-90w-charging-panama-listed.jpg

Vivo ने अपनी V60 सीरीज को विस्तार दे दिया है। इसमें Vivo V60 Lite का नया वर्जन लॉन्च हुआ है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह नया स्मार्टफोन नहीं है, क्योंकि इसे पहली बार पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने इसे छोटे लेकिन अहम बदलाव के साथ दोबारा मार्केट में लाई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo ने Panama में Vivo V60 Lite (मॉडल V2549) को लिस्ट किया है और डिजाइन के मामले में यह पहले जैसा ही नजर आया है। असल बदलाव इसके प्रोसेसर में किया गया है। क्योंकि नया मॉडल Qualcomm के नए Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन गया है। इससे पहले वाले 4G वैरियंट में Snapdragon 685 प्रोसेसर है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo V60 Lite में पहले की तरह 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर रन करता है, जो Android 15 बेस्ड है। साथ ही इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है। डिवाइस MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे मजबूती अच्छी मिल जाती है।

कैमरा के मामले में Vivo V60 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मौजूद है, यानी कैमरा सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बैटरी की बात करें तो Vivo V60 Lite डिवाइस 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन लगभग एक घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो सकता है। इसके अलावा 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप अन्य छोटे गैजेट्स को चार्ज कर सकते हैं।

Panama लिस्टिंग के अनुसार नया मॉडल Vivo V60 Lite ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि अभी इसकी कीमत लिस्ट नहीं की गई है। उम्मीद है कि प्राइस पुराने मॉडल के आसपास ही रखी जा सकती है, लेकिन नए Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट के चलते परफॉरमेंस में सुधार देखने को मिल सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और लेटेस्ट 4G प्रोसेसर के साथ स्टाइलिश फोन की तलाश में हैं तो Vivo V60 Lite का यह नया वर्जन बजट और मिड-रेंज के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसे चुन सकते हैं और ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।