19 फरवरी को आ सकते हैं Vivo V70 और Vivo V70 Elite! इंडिया लॉन्च डेट हुई लीक

वीवो ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस किया है कि वह इंडिया में अपनी नई ‘वी70’ सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए जाएंगे। कंपनी की ओर से अभी तारीख तो अनाउंस नहीं की गई है लेकिन, ताजा लीक में लॉन्च डेट सामने आ गई है। लीक में बताया गया है कि Vivo V70 series 19 फरवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है।
वीवो वी70 और वी70 एलिट स्मार्टफोंस को 19 फरवरी के दिन इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी टिपस्टर संजू चौधरी ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये दी है। लीक में दावा किया गया है कि 19 फरवरी को Vivo V70 और Vivo V70 Elite भारत में लॉन्च होंगे और फिर 24 फरवरी से इन्हें सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Get ready for the most evolved V Series yet. With elegant colours and a refined design made for everyday moments, that unfold without planning. ✨
Powered by ZEISS imaging, Sony sensors and Qualcomm performance, the V70 Series is built to capture celebrations like never before!… pic.twitter.com/k0ejbX5Rb1
— vivo India (@Vivo_India) January 30, 2026
टिपस्टर के मुताबिक वी70 एलिट सीरीज का बड़ा मॉडल होगा जिसका प्राइस 50 हजार से 55 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। गौरतलब है कि वीवो ने अभी तक भारत में कोई भी ऐसा मोबाइल नहीं पेश किया गया है जिसमें ‘एलिट’ टाइटल का इस्तेमाल किया गया हो। Vivo V70 Elite के बाद V70 Pro मॉडल आएगा भी या नहीं, इस बात पर भी संदेह है। बहरहाल वी70 सीरीज की कंफर्म लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
ब्रांड की ओर बताया जा चुका है कि वही अपनी नई V70 series को Qualcomm प्रोसेसर्स की ताकत के साथ पेश करेगी। सीरीज के वनिला मॉडल वीवो 70 को 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले 4nm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया जाएगा। बताते चलें कि पिछले साल Vivo V60 भी स्नेपड्रैगन जेन 4 पर आया था। वहीं वीवो वी70 एलिट 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले 4nm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा।
अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 5G फोन को 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह flat AMOLED स्क्रीन होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा है। यह अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा और इसमें IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी70 सीरीज में Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया गया है। नए वी70 सीरीज स्मार्टफोंस को 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं वी70 5जी फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और थर्ड अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए Vivo V70 5G फोन को 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद इस मोबाइल में 40 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग पाई जा सकेगी। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलेगी जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करेगी।