Vivo V70 और V70 Elite इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगा Snapdragon 8s Gen 3, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/vivo-v70-v70-elite-india-launch-date-snapdragon-8s-gen-3-specs.jpg

Vivo ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि भारत में Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन को 19 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए प्रमुख खूबियां भी शेयर कर दी हैं। जो खास V70 Elite के लिए हो सकती हैं। यह डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट में ब्रांड की तगड़ी पेशकश बन सकता है। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।

माइक्रोसाइट के अनुसार Vivo V70 Elite में 1.5K Ultra Clear OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें सेगमेंट का सबसे नैरो बेजल डिज़ाइन दिया गया है, जिसकी मोटाई केवल 0.125cm है। 16.74cm के इमर्सिव स्क्रीन साइज और मेटल फ्रेम के साथ यह फोन प्रीमियम लुक और मजबूत बिल्ड क्वालिटी प्रदान करेगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा। जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी के अनुसार इसमें GPU परफॉरमेंस में 92 प्रतिशत और CPU परफॉरमेंस में 20 प्रतिशत तक का सुधार देखने को मिलेगा। फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट होगा। जिससे ऐप लोडिंग, मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद मिल जाएगा। AnTuTu पर इसका स्कोर लगभग 18 लाख तक बताया जा रहा है।

कैमरा की बात करें तो Vivo V70 Elite फोन में ZEISS Professional Portrait Camera सिस्टम मिलने की जानकारी दी गई है। जिसमें 50MP का ZEISS OIS मेन कैमरा, ZEISS अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। वहीं, फ्रंट में भी 50MP ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। जिसमें 92° अल्ट्रा-वाइड FoV और 0.8x से 2x तक सीमलेस जूम मिलता है। इसके अलावा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 10x जूम-इन पोर्ट्रेट फीचर होगा।

फोन में 6500mAh की BlueVolt बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। जो 90W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी के अनुसार यह बैटरी 11 घंटे तक नेविगेशन, 13 घंटे गेमिंग और 6 घंटे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का बैकअप दे सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS के साथ आएगा और इसमें 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

AI फीचर्स भी Vivo V70 Elite का बड़ा हाईलाइट बन सकता हैं। इसमें AI Holi Portrait, AI Magic Weather और AI Floral Blessing जैसे फीचर्स होंगे। जो पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन को और भी खास बना सकता है।

Vivo V70 सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो बढ़िया परफॉरमेंस के साथ प्रो-ग्रेड कैमरा चाहते हैं। भारत में इसका मुकाबला संभावित तौर पर OnePlus Nord 5, iQOO Neo 10R और Motorola Edge 50 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है।

अगर आप मिड रेंज में ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दमदार परफॉरमेंस, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम लुक चाहते हैं तो Vivo V70 सीरीज अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम लॉन्च पर आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।