vivo V80 Lite 5G आया सामने! जल्द लॉन्च होगा यह वीवो का नया 5जी फोन

वीवो ने फरवरी महीने में इंडिया में अपनी ‘वी70 सीरीज’ को पेश किया था। भारत में इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन मॉडल vivo V70, V70 Elite और V70 FE लॉन्च किए जा चुके हैं। अब कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन vivo V80 series पर काम शुरू कर चुकी है जिसे आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा। ब्रांड की अनाउंसमेंट से पहले ही इस सीरीज का लाइट मॉडल vivo V80 Lite सामने आ गया है।
vivo V80 Lite 5G सर्टिफिकेशन डिटेल्स
वीवो वी80 लाइट को Bluetooth SIG पर लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन साइट पर अपकमिंग वीवो फोन को V2643 और V2644 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। ब्लूटूथ एसआईजी पर इस स्मार्टफोन के मार्केटिंग नेम vivo V80 Lite 5G का खुलासा हो गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि वी80 लाइट मॉडल पर काम चल रहा है और इसे जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है।
vivo V80 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी80 लाइट 5जी फोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसे MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि कुछ समय पहले Redmi Turbo 5 इसी प्रोसेसर के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ था।
vivo V80 Lite 8GB RAM वाला 5G फोन बनकर आ सकता है जिसमें 256GB Storage दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार इस वीवो 5जी फोन को AMOLED पैनल पर बनी 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी80 लाइट 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिल सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo V80 Lite 5G फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
vivo V80 Lite 5G बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। लीक्स की मानें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh battery दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। बहरहाल वीवो वी80 लाइट कब लॉन्च होगा और इसकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी, इन डिटेल्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।