
कुछ दिन पहले ही हमने खबर दी थी कि 27 मार्च को वीवो अपना नया फोन वी9 को भारत में लॉन्च कर रहा है। पंरतु अब कंपनी ने इसके लॉन्च डेट में बदलाव कर दिया है। 27 मार्च की जगह अब यह फोन 23 मार्च को लॉन्च होने वाला है। इस फोन को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। खबर है कि कंपनी आईफोन जैसी नॉच डिसप्ले वाला फोन लाने वाली है। कुछ दिन पहले फोन का रिटेल बॉक्स लीक हुआ था। वहीं आज इस फोन के स्पेसिफिकेशन कंपनी के साइट पर ही लीक हो गए हैं।
हालांकि फिलहाल वहां कंपनी ने प्राइस की जानकारी नहीं दी है लेकिन वीवो वी9 के फुल स्पेसिफिकेशन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार वीवो वी9 में आपको बेज़ल लेस डिसप्ले और नॉच स्क्रीन के साथ 6.3इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2280×1080 पिक्सल है। हालांकि अब तक प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं है।5,000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स भारत 5 प्रो, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर उपलब्ध होगा। फोन में आपको 2.2गीगाहट्र्ज का 8एक्स एआरएम आॅक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट होगा। यहां शाओमी रेडमी 5 रह जाता है रेडमी 4 से पीछे

वीवो वी9 में दोहरा सिम सपोर्ट होगा और दोनों स्लॉट में नैनो सिम का प्रयोग कर पाएंगे। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें दो सिम स्लॉट के साथ आपको 1 मैमोरी कार्ड स्लॉट मिलेगा। जानकारी के अनुसार यह फोन फनटच ओएस 4 पर कार्य करेगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी9 में आपको 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। वीवो के स्पेसिफिकेशन लिस्ट में 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरे की जानकारी दी गई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में आपको 3,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी।



















