200MP कैमरा और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo X Fold 6, जानकारी हुई लीक

Vivo अपनी अगली जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को जल्द लेकर आ सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार यह डिवाइस कैमरा के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि X Fold 6 को अब तक का सबसे ज्यादा इमेजिंग-फोकस्ड फोल्डेबल फोन बनाया जा सकता है। आइए, आगे आपको खूबियां विस्तार से बताते हैं।
टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार, Vivo X Fold 6 की टेस्टिंग 200-मेगापिक्सल कैमरा और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर के साथ की जा सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोल्डेबल सेगमेंट में कैमरा टेक्नोलॉजी के लिहाज से बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है। मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर की मौजूदगी खास तौर पर कलर एक्यूरेसी को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। जिससे फोटो और वीडियो में ज्यादा नैचुरल कलर्स देखने को मिल सकते हैं।
पूर्व जनरेशन की बात करें तो पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X Fold 5 में Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। हालांकि, इस कैमरा सेटअप में मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर शामिल नहीं है। इसलिए आगामी Vivo X Fold 6 में यह नया सेंसर आना कंपनी की इमेजिंग स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव ला सकता है।
आपको बता दें कि Vivo X Fold 6 में मिलने वाला 200-मेगापिक्सल कैमरा लेंस Samsung का होगा या OmniVision का इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं है। इसके अलावा यह भी कंफर्म नहीं है कि इस हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर को प्राइमरी कैमरा के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा या फिर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ जोड़ा जाएगा। हालांकि लीक जानकारी देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि Vivo इस बार कैमरा एक्सपीरियंस को अपनी सबसे बड़ी खासियत बना सकता है।
परफॉरमेंस के मामले में उम्मीद की जा रही है कि Vivo X Fold 6 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। जबकि पिछले मॉडल Vivo X Fold 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। ऐसे में यह अपग्रेड पूरी तरह से लॉजिकल माना जा रहा है। हालांकि अभी तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Vivo X Fold 6 को आने वाले जुलाई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। पूर्व मॉडल भी पिछले साल इसी समय आया था। हम आपको और जानकारी मिलने पर नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।