Vivo X Fold 6 ग्लोबल मॉडल Geekbench पर लिस्ट, Dimensity 9500 और 12GB RAM के साथ जानें स्कोर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/vivo-x-fold-6-launched-china-price-specifications.jpg

Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकता है। क्योंकि फोन के ग्लोबल वैरियंट को Geekbench 7 साइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके परफॉरमेंस और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। इससे लगता है कि कंपनी ग्लोबल लॉन्च से पहले फोन की टेस्टिंग कर रही है। बता दें कि पूर्व में Vivo X Fold 6 का ग्लोबल मॉडल इंडोनेशिया के SDPPI, मलेशिया के SIRIM और थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट हो चुका है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X Fold 6 Geekbench लिस्टिंग

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार Vivo X Fold 6 के ग्लोबल वैरियंट का मॉडल नंबर V2559 है। फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग में फोन के मदरबोर्ड कोड के तौर पर MT6993 दिया गया है। जो MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होने का इशारा करता है।

Geekbench पर आगामी वीवो फोन को 12GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। खास बात यह है कि ग्लोबल मॉडल के सॉफ्टवेयर के तौर पर Android 17 की जानकारी दी गई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Vivo X Fold 6 ग्लोबल मार्केट में Android 17 के साथ आने वाले शुरुआती Vivo फोन में शामिल हो सकता है। वहीं, चीन में लॉन्च किया गया मॉडल Android 16 आधारित OriginOS 6 Fold के साथ आया था।

Vivo X Fold 6 स्पेसिफिकेशंस चीन

Vivo X Fold 6 में 8.02-इंच LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2504 × 2312 पिक्सल है। वहीं, फोन के कवर पर 6.51-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2528 × 1120 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। इनकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है।

परफॉरमेंस के लिए चीन वाले मॉडल में Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP ZEISS APO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। वहीं, इनर और आउटर दोनों डिस्प्ले पर 20MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo X Fold 6 में 7,000mAh बैटरी है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP58 और IP59 रेटिंग भी मिली है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Vivo ने अभी X Fold 6 के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है इसे अक्टूबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि असल डिटेल्स के लिए इंतजार करना होगा। यदि आप आने वाले हफ्तों में फोल्ड फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह शानदार विकल्प बन सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।