
Vivo ने चीन में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। यह बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप MediaTek प्रोसेसर और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X Fold 6 स्पेसिफिकेशंस
Vivo X Fold 6 में बाहर की तरफ 6.51-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 2528 × 1120 पिक्सल है। वहीं, फोन ओपन होने पर बड़ा 8.02-इंच की फोल्डेबल AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2504 × 2312 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं। इनर स्क्रीन पर बेहतर मजबूती के लिए UTG ग्लास का उपयोग किया गया है।
Vivo X Fold 6 फोन में MediaTek Dimensity 9500 फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ब्रांड का V3+ इमेजिंग चिप लगा है। इसमें LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Vivo X Fold 6 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड, 40W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल Samsung S5KHPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। कैमरा का टेलीफोटो सेंसर OIS और 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर स्क्रीन और इनर स्क्रीन दोनों पर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo X Fold 6 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर और USB 3.2 Gen 1 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं फोन IP58 और IP59 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा यह Vivo Zeiss Teleconverter G2 एक्सेसरी को भी सपोर्ट करता है।
Vivo X Fold 6 की कीमत
Vivo X Fold 6 को चीन में कई स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 7,999 युआन (करीब 1,11,000 रुपये) रखी गई है। 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 8,999 युआन (करीब 1,25,000 रुपये) है। वहीं, 16GB + 512GB वैरियंट 9,999 युआन (करीब 1,39,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। इसके 16GB + 1TB मॉडल की कीमत 10,999 युआन (करीब 1,53,000 रुपये) है। जबकि 16GB + 1TB Black Gold Edition की कीमत 11,299 युआन (करीब 1,57,200 रुपये) रखी गई है। कलर्स के मामले में यह स्मार्टफोन Blue Cave, Salt Lake, Extreme Night और Black Gold Edition में उपलब्ध होगा।
यदि आप चीन हैं और दमदार बुक स्टाइल फोल्ड फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो Vivo X Fold 6 शानदार विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। यह आने वाले Samsung फोल्ड और मौजूदा फोल्डेबल को टक्कर देने वाला है। उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।










