Vivo X Fold 6 जून में हो सकता है लॉन्च, Dimensity 9500 चिप, 200MP कैमरा और मिल सकती है 7000mAh बैटरी

Join Us icon

Vivo जल्द ही अपना अगला फोल्डेबल डिवाइस Vivo X Fold 6 लॉन्च कर सकता है। इसे Vivo X Fold 5 के सक्सेसर के रूप में एंट्री मिल सकती है। लीक के मुताबिक, इस फोन को चीन में जून 2026 के आसपास पेश किया जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशंस माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर किए गए हैं। आइए, आगे जानते हैं इसमें क्या खास मिल सकता है।

लीक के अनुसार, आगामी Vivo X Fold 6 में Qualcomm की जगह MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की बात शेयर की गई है। जो फिलहाल MediaTek का सबसे पावरफुल प्रोसेसर माना जा रहा है। यह बदलाव इस डिवाइस को परफॉरमेंस के मामले में बढ़िया बना सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X Fold 6 फोल्डेबल फोन में 8.01 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। जो 2K रिजॉल्यूशन और UTG (Ultra Thin Glass) लेयर के साथ आ सकती है। वहीं, बाहरी स्क्रीन 6.51 इंच की हो सकती है, जिससे यूजर्स को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों मोड में बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकता है।

बैटरी को लेकर भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, Vivo X Fold 6 में करीब 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो फोल्डेबल स्मार्टफोंस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी में से एक बन सकती है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेक्शन में Vivo X Fold 6 फोन शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा और इनर डिस्प्ले पर एक और 20MP कैमरा लगाया जा सकता है।

सिक्योरिटी के लिए Vivo X Fold 6 फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा, डिवाइस में वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक मिल सकता है, जिससे यह IP58 या IP59 रेटिंग के साथ आ सकता है, जैसा कि पहले के मॉडल में देखा गया था।

आगामी Vivo X Fold 6 प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर बाजार में आ सकता है। जिसमें बड़ी बैटरी, पावरफुल चिपसेट और हाई-एंड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसका मुकाबला Motorola Razr Fold, Samsung Galaxy Z Fold7 और Oppo Find N6 जैसे फोंस से हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो वेट कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here