Vivo X100 सीरीज की लॉन्च डेट लीक में आई सामने, धांसू 200MP कैमरा के साथ हो सकती है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • Vivo X100 सीरीज में तीन मोबाइल फोन पेश किए जा सकते हैं।
  • Vivo X100 Pro डिवाइस आने वाले नवंबर में पेश हो सकता है।
  • Vivo X100 Pro + अगले साल 2024 में पेश किया जा सकता है।

वीवो की Vivo X100 फ्लैगशिप सीरीज आने वाले कुछ महीनो में बाजार में आ सकती है। इसमें कंपनी Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro+ जैसे तीन स्मार्टफोन को एंट्री दे सकती है। बता दें कि पिछले कई दिनों से इन फोंस को लेकर लीक रिपोर्ट भी सामने आ रही थी। वहीं, अब टिपस्टर ने मोबाइल की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। आइए, आगे आपको इसकी पूरी डिटेल डिटेल बताते हैं।

Vivo X100 सीरीज लॉन्च डेट (लीक)

तिसप्टेर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक Vivo X100 सीरीज सीरीज ब्लू वर्क द्वारा अनाउंस कर दी गई है।

  • लीक में सामने आई पोस्ट में शेयर किया है कि Vivo X100 Pro डिवाइस साल के अंत यानी की नवंबर में पेश हो सकता है।
  • जबकि सीरीज का सबसे टॉप मॉडल Vivo X100 Pro + आने वाले साल 2024 में पेश किया जाएगा।
  • बता दें कि हाल ही में Vivo X100 सीरीज के प्रो प्लस मॉडल के स्पेसिफिकेशन भी लीक में सामने आए थे। फोन में बेशुमार फीचर्स देखने को मिले थे। जिसकी डिटेल आगे दी गई है।

Vivo X100 series launch date leaked

Vivo X100 Pro+ स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: Vivo X100 Pro+ फ्लैगशिप स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 6.78-इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। बता दें कि यह चिपसेट अक्टूबर में लॉन्च होगा। यानी कि इसके लॉन्च के बाद नवंबर में नया मोबाइल आ सकता है।
  • स्टोरेज: Vivo X100 Pro+ में 16जीबी या 24जीबी LPDDR5 रैम + 1 टीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है।
  • कैमरा: डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में वेरिएबल अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX989 प्राइमरी लेंस दिया जा सकता है। इस लेंस के साथ 50MP का IMX598 अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50-मेगापिक्सल का IMX758 पोर्ट्रेट लेंस और सबसे खास 200-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा लेंस होने की डिटेल मिली है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार यह पेरिस्कोप जूम कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी कैमरा के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में भी लीक में जानकारी नहीं मिली है।
  • अन्य: Vivo X100 Pro+ को IP68 रेटिंग से लैस रखा जा सकता है। इसके अलावा बताया गया है कि यह मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस रखा जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here