10 जनवरी को आएगा वीवो एक्स20 जिसमें होगा स्क्रीन पर फ्रिंगरप्रिंट स्कैनर

Join Us icon

जैसा कि मालूम है हर साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) का आयोजन होता है और इस साल भी लॉस वेगास इसका गवाह बनने को तैयार है। सीईएस 2018 का आयोजन 9 से 12 जनवरी के बीच किया जाना है और इस दौरान विश्व के कई बड़े तकनीक विदों का जमावड़ा वहां लगने वाला है। ऐसे में अभी से ही यह इवेंट चर्चा में आ गया है। इवेंट से पहले ही कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की जानकारी दे दी​ जिससे कि इवेंट में उन प्रोडक्ट को प्रदर्शित किया जा सके। वहीं कई कंपिनयां हैं जो इवेंट के दौरान ही अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन करने वाली हैं। इनमें से ही एक कंपनी है वीवो। पिछले कई माह से वीवो के नए फोन की जानकारी हा रही है कि जिसमें स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही गई है। खबर के अनुसार 10 जनवरी को कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है। 16-एमपी कैमरा और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ

गिजमोचाइना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 10 जनवरी को इस फोन लॉन्च करने वाली है जिसमें फिंगरप्रिंट स्क्रीन के नीचे होगी। इस फोन को लेकर कंपनी ने एक टीजर फोटो जारी किया है। हालांकि फिलहाल इन फोन्स के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन पिछले सप्ताह ही वीवो एक्स20 और वीवो एक्स20 प्लस को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। हो सकता है कि इन्हीं फोन को कंपनी ​पेश करे जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर स्क्रीन के नीचे होगी।जियो के नए टैरीफ प्लान ने फिर कर दी सबकी छुट्टी, 149 रुपये में 28जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, 8 प्लान हुए अपग्रेड

अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक्स20 बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन होगा। जानकारी के अनुसार यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नुगट पर पेश किया जा सकता है। फोन को कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 पर पेश कर सकती है और इमसें 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

वीवो एक्स20 प्लस में 6.43-इंच की फुलएचडी डिसप्ले देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि एक्स20 और एक्स20 प्लस में रैम मैमोरी और सक्रीन का अंतर हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

हाल में स्नैपटिक ने क्लिक आईडी एफएस9500 आॅप्टिकल डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर को पेश किया है जो स्मार्टफोन के लिए है। इसी तनकीक को वीवो के फोन में देखा जा सकता है।