Vivo X200 FE का प्राइस इंडिया लॉन्च से पहले ही आया सामने! जानें कितने में बिकेगा यह 6500mAh बैटरी वाला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Vivo-X200-FE-.jpg

वीवो ने कल ही अनाउंस किया है कि वह इंडिया में 14 जुलाई को Vivo X200 FE 5G फोन लॉन्च करेगी। एक्स200 एफई के साथ ही वीवो का मुड़ने वाला फोन Vivo X Fold 5 भी लाया जाएगा। इन स्मार्टफोंस के मार्केट में आने से पहले ही इंटरनेट पर ‘एफई’ मॉडल की कीमत लीक हो गई है। टिपस्टर ​​अभिषेक यादव ने ट्वीट के लिए वीवो एक्स200 एफई 5जी इंडिया प्राइस की जानकारी शेयर की है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo X200 FE प्राइस (लीक)

पहले वीवो एक्स200 एफई की बात करें तो लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB Storage दिए जाने की बात कही गई है और इसकी कीमत 54,999 रुपये बताई गई है। वहीं बड़ा Vivo X200 FE 16GB RAM + 512GB Storage पर लॉन्च हो सकता है। लीक में इस 16जीबी रैम वाले फोन का रेट 59,999 रुपये बताया गया है।

Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च डिटेल

वीवो कंपनी आने वाली 14 जुलाई को इंडिया में एक बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी लॉन्च ईवेंट के मंच से Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। यह वीवो फोन लॉन्च ईवेंट 14 जुलाई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। इसी ईवेंट के अंत में अपकमिंग वीवो फोंस की कीमत और सेल डिटेल की जानकारी दी जाएगी। वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी यह आयोजन लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन में 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच 1.5के डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 460ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। इस मोबाइल को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है। डिवाइस में अल्ट्रा-स्लीम डिजाइन मिलेगा और इसकी थिकनेस सिर्फ 7.99mm की होगी।

कैमरा

वीवो एक्स200एफई में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Carl Zeiss Sony IMX921 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही एफ/2.65 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल super telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide-angle भी मिलता है।

परफॉर्मेंस

Vivo X200 FE स्मार्टफोन एंडरॉयड 15 पर पेश किया जाएगा जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के​ लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 9300+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Vivo X200 FE 5G फोन को तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

vivo X200 FE Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs