
वीवो ने एक ओर जहां इंडिया में अपनी बड़ी बैटरी वाला फोन Vivo T4 5G लॉन्च किया है। वहीं दूसरी ओर चीन में Vivo X200s और Vivo X200 Ultra को पेश कर दिया है। एक्स200एस की डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं वीवो एक्स200 अल्ट्रा स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, Snapdragon 8 Gen 3 Elite प्रोसेसर और पावरफुल कैमरा सिस्टम के साथ आया है। इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आगे दी गई है।
Vivo X200 Ultra का कैमरा
Vivo X200 Ultra का सबसे बड़ा यूएसपी इसका कैमरा सिस्टम है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200MP का Samsung HP9 ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह कैमरा f/2.5 अपर्चर, OIS, 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम और टेलीफोटो मैक्रो जैसे फीचर्स से लैस है।
इसके अलावा, 50MP प्राइमरी कैमरा Sony LYT-818 सेंसर के साथ आता है जो f/1.69 अपर्चर और OIS सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जिसमें f/2.0 अपर्चर और Sony LYT-818 सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा f/2.45 अपर्चर के साथ दिया गया है।
फोन में Zeiss T* कोटिंग, ZEISS ऑप्टिक्स और वीवो के VS1 व V3+ इमेजिंग चिप्स का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी संभव हो पाती है।
Vivo X200 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स (चीन)
डिस्प्ले
फोन में 6.82 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+ सपोर्ट, 1-120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ आता है। इसके साथ ही Armor Glass प्रोटेक्शन भी दी गई है, जो डिस्प्ले को मजबूत बनाता है।
परफॉर्मेंस
फोन में 3nm फैब्रिकेशन पर बना Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो Adreno 830 GPU के साथ आता है। यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। फोन Android 15 पर आधारित Origin OS 5 पर चलता है, जिससे यूजर इंटरफेस और ज्यादा स्मूद और पर्सनलाइज़्ड हो गया है।
रैम और स्टोरेज
इस डिवाइस में 12GB और 16GB LPDDR5X रैम के विकल्प मिलते हैं, जिनके साथ 256GB, 512GB और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह कॉम्बिनेशन फोन को हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसिंग और सुपर-फास्ट डेटा ट्रांसफर के लिए तैयार करता है।
बैटरी
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W की अल्ट्रा-फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और फास्ट चार्जिंग का ये कॉम्बिनेशन यूजर्स को लम्बे समय तक बिना रुकावट के एक्सपीरियंस देता है।
फीचर्स
फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, स्टेरियो स्पीकर्स, Hi-Fi ऑडियो, और USB Type-C ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, और मल्टी GNSS सपोर्ट मिलता है।
Vivo X200 Ultra प्राइस (चीन)
| मॉडल | चाइना लॉन्च प्राइस |
| 12GB RAM + 256GB Storage | 6499 युआन (लगभग ₹76,020) |
| 16GB RAM + 512GB Storage | 6999 युआन (लगभग ₹81,870) |
| 16GB RAM + 1TB Satellite Communication Edition | 7999 युआन (लगभग ₹93,565) |
| 16GB RAM + 1TB Photographer Kit Edition | 9699 युआन (लगभग ₹1,13,450) |
कंपनी ने एक्सपर्ट फोटोग्राफी एक्सेसरीज भी लॉन्च की हैं। vivo Zeiss 2.35x टेलीफोटो टेली-कनवर्टर किट की कीमत 1299 युआन (लगभग ₹15,195) है, जबकि प्रोफेशनल इमेजिंग किट की कीमत 699 युआन (लगभग ₹8,175) रखी गई है। दोनों किट्स का कॉम्बो पैक 1699 युआन (लगभग ₹19,875) में मिलेगा। Vivo X200 Ultra की सेल चीन में 29 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि Photographer Kit Edition लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगा। एक्सेसरीज मई महीने में बिक्री के लिए आएंगी।












