
वीवो ने होम मार्केट चीन में अपनी एक्स200 सीरीज का विस्तार कर दिया है। इसके तहत नया मोबाइल Vivo X200s तगड़े स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट, 16GB रैम, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6.67 इंच OLED डिस्प्ले, 6200 एमएएच बैटरी जैसे कई फीचर्स मिल जाएंगे। आइए, आगे आपको फोन की खूबियां और कीमत से जुड़ी डिटेल्स बताते हैं।
Vivo X200s के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
फ्लैगशिप फोन Vivo X200s के फ्रंट में BOE (Q10 सब्सट्रेट) से लिया गया 6.67-इंच का फ्लैट OLED पैनल मौजूद है। इस पर 1.5K स्क्रीन (2800 x 1260), 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ ही इसमें 2160Hz PWM डिमिंग और अधिकतम ब्राइटनेस 4500 निट्स मिल जाती है। जबकि पैनल फ्लैट है और चारों ओर कम बेजेल देखने को मिलते हैं।
चिपसेट
परफॉरमेंस को ध्यान में रखते हुए ब्रांड ने नए मोबाइल फोन Vivo X200s में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिपसेट की पेशकश की है। यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले फोन में से एक है। यह बेस डाइमेंसिटी 9400 का ओवरक्लॉक्ड वर्शन है जिसमें एजेंटिक AI परफॉरमेंस में 20 प्रतिशत सुधार मिलेगा।
स्टोरेज और रैम
Vivo X200s में शानदार स्पीड के लिए LPDDR5x रैम और स्पेस के लिए UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज तकनीक दी गई है। ग्राहकों को बढ़िया अनुभव के लिए 16GB रैम और 1TB तक कॉन्फिग्रेशन मिल जाएगा।
कैमरा
कैमरा सेटअप में बैक पैनल पर OIS और Vivo के इन-हाउस VCS 2.0 कलर सिस्टम के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड (Samsung JN1) और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (IMX882) लेंस मिलता है जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS प्रदान करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP (Samsung S5KKD1) लेंस है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो Vivo X200s में 6,200mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वीवो ने X200 सीरीज के दूसरे फोन की तरह ही यहां भी डुअल-सेल चार्जिंग आर्किटेक्चर का उपयोग किया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
बॉक्स से बाहर नया मोबाइल vivo X200s लेटेस्ट Android 15 पर चलता है जिसके साथ OriginOS 5 मिलता है।
अन्य
फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर अल्ट्रासोनिक है और डिस्प्ले के नीचे एम्बेडेड है, जबकि अन्य में लेजर ऑटोफोकस, कैमरा स्थिरता के लिए एक फ्लिकर सेंसर, डुअल स्पीकर और पानी और धूल से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और हैप्टिक्स के लिए एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर शामिल है।
वजन और डायमेंशन
vivo X200s के डायमेंशन की बात करें तो यह 160.1 x 74.29 x 7.99 मिमी का है तथा इसका वजन रंग के आधार पर 203 ग्राम या 205 ग्राम रखा गया है।
Vivo X200s की कीमत और उपलब्धता
वीवो एक्स200एस पांच स्टोरेज वैरियंट में चीन में उपलब्ध है, जिसकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं।
| स्टोरेज और रैम | चाइना प्राइस | इंडियन करेंसी अनुसार |
| 12GB + 256GB | CNY 4,199 | 49,110 रुपये |
| 16GB + 256GB | CNY 4,699 | 51,490 रुपये |
| 12GB + 512GB | CNY 4,699 | 54,960 रुपये |
| 16GB + 512GB | CNY 4,999 | 58,410 रुपये |
| 16GB + 1TB | CNY 5,499 | 64,270 रुपये |
अंत में कलर्स की बात करें Vivo X200s फोन लाइट पर्पल, मिंट, वाइट और ब्लैक जैसे चार रंगो में आता है।











